संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर (मध्य प्रदेश)
26 जून: अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर विशेष
बुझती आँखें नशे की लत…!
छूटते हाथ टूटते घर एवं बुझती आँखें नशे की लत,
खामोश जहर बिखरता जीवन मांग रहा हैं क़ीमत।
हर दिन लाखों ज़िंदगियों की ‘नींव’ करती खोखला,
परोस रहें ‘ज़हर’ मुस्कुराहट के साथ जाते बौखला।
कभी ‘तनाव’ का इलाज, स्टाईल, मस्ती नहीं सस्ती,
नियोजित आत्मघात लाखों ‘जिंदगी’ मिटती हस्ती।
छूटते हाथ टूटते घर एवं बुझती आँखें नशे की लत,
खामोश जहर बिखरता जीवन मांग रहा हैं क़ीमत।
जागृति का आह्वान करों होगी एक नई ऐसी क्रांति,
अब नशे की जड़ों को उखाड़ फेंकों करें दूर भ्रान्ति।
ये त्रासदी शारीरिक-मानसिक क्षय तक नहीं सीमित,
इसकी ताकत सामाजिक स्वीकार्यता है अपरिमित।
छूटते हाथ टूटते घर एवं बुझती आँखें नशे की लत,
खामोश जहर बिखरता जीवन मांग रहा हैं क़ीमत।
यह महामारी केवल एक व्यक्ति की कमजोरी नहीं,
हमारी सामाजिक संरचना की खामी हैं यहीं कहीं।
आज ‘कूल’ होने का पर्याय बनता जा रहा हैं नशा,
हीरोइज्म का प्रतीक देख युवाओं की बिगड़ी दशा।







