संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
जो अपनों को खो देता है…!
जिन्दगी में सबसे बड़ा दु:ख क्या? होता है,
यह उससे पूछो जो अपनों को खो देता हैं।
सब होते हुए भी खाली-खाली सा होता हैं,
जैसे घर दिए के बिना दिवाली सा होता हैं।
आँखें भर आती और मन व्याकूल होता है,
वह अकेले में घुट-घुटके सुबककर रोता है।
जिन्दगी में सबसे बड़ा दु:ख क्या? होता है,
यह उससे पूछो जो अपनों को खो देता हैं।
तभी कैसे कोई एक खबर बन जाती कहर,
हँसते-खेलते ‘परिवार’ में छाती शोक लहर।
हमेशा करते रहता था खुशियों की तलाश,
पलभर में ग़मी चादर ओढ़ होता खल्लास।
जिन्दगी में सबसे बड़ा दु:ख क्या? होता है,
यह उससे पूछो जो अपनों को खो देता हैं।
अदृश्य हमको सदा सामने दिखता रहता हैं,
बीती यादों को ताज़ाकर मुस्कुरातें रहता हैं।
यहां जीवितों को ‘एहसाँस’ दिलाते रहता हैं,
दर्द उसे ही होता जो अपनों को खो देता है।







