संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
भारतीय नर्स की सजा टली खुशखबरी…!
ये एक परिवार पर गंभीर चोट थी बहुत ही गहरी,
यमन में भारतीय नर्स की सजा टली खुशखबरी।
वो कभी भारत से बैठकर गई थी डोली,
“निमिषा प्रिया”को मारी जानी थी गोली।
जिंदगी के लिए जूझ रहा था ये परिवार,
कडे कानूनी दाव-पेंच और वार पर हार।
ये एक परिवार पर गंभीर चोट थी बहुत ही गहरी,
यमन में भारतीय नर्स की सजा टली खुशखबरी।
दोनों देशों के धर्मगुरुओं ने की बातचीत,
रास्ता निकला न किसी की हार न जीत।
पीड़ित परिवार क्षमादान करें अस्वीकार,
ब्लड मनी स्वीकार करने की हो दरकार।
ये एक परिवार पर गंभीर चोट थी बहुत ही गहरी,
यमन में भारतीय नर्स की सजा टली खुशखबरी।
डिप्लोमैटिक लेवल पर करते कई कोशिश,
पति को मिले पत्नी-माँ मिले बेटी की विश।
भारतीय नर्स निमिषा 2017 से जेल में बंद,
ईश्वर-अल्लाह करें अब खत्म हो यह “द्वंद”।
(संदर्भ-यमन में भारतीय नर्स की मौत की सजा टली)






