संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
बरनावद से गोविंदा तक सड़क निर्माण को लेकर कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में दिया आवेदन।
कानड़ः मंगलवार को ग्राम बरनावद सहित आसपास के ग्रामवासी अपनी समस्याओं को आवेदन पत्र के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय शाजापुर पहुंचे और जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि, हमारे क्षेत्र में सड़क की स्थिति बहुत खराब है, जिससे आम जनता को आवागमन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।हमारी मांग है, कि बरनावद से गोविंदा तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाए। यह सड़क हमारे क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी मार्ग से कृषि उपज मंडी आगर मालवा में लगभग 15 गांव के किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करना होता है, जैसे कि मोहना, भंवरासा, डूंगरी, निपानिया, मांगलिया, खजुरिया, इमलाखेड़ी, रोल्याँखेड़ी, चोसला, गुंजारिया आदि और बरनवाद सोसाइटी मे सम्मिलित गांव गोविंदा, बडबेली, गोपालपुरा, इन तीन गांव के आम नागरिकों को राशन, खाद, बीज की सोसाइटी, दूध डेरी, किराना सामान, विद्यालय इत्यादि के लिए इसी मार्ग का उपयोग करना होता है। प्रसिद्ध आश्रम मोनी बाबा आश्रम गोविंदा पहाड़ीः श्रद्धालुओं को 30 किलोमीटर के राउंड से होकर आना पड़ता है, लेकिन मार्ग तैयार होने पर इन गांव की दूरी कम हो जाएगी और श्रद्धालुओं को आसानी होगी। इस सड़क के निर्माण से हमारे क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होगा, जैसे किःफसलों की ढुलाई आसान होगी और बाजार तक पहुंचने में समय और धन की बचत होगी वही स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी, इन सभी बातों से कलेक्टर को अवगत कराने ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आवेदन दिया।






