काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
छोटा सा प्रयास
छोटा सा प्रयास भी सुखद परिणाम दे सकता है।
जीवन की तस्वीर को बदल सकता है।
छोटे को छोटा मत समझो।
वह बड़े काम का हो सकता है।
छोटे – छोटे ईंट से ही मकान बनता है।
महल तनता है।
छोटा आदमी भी बड़ा काम कर जाता है।
लाल बहादुर शास्त्री की तरह नाम कर जाता है।
छोटे प्रयास से ही शिशु क ख ग घ सीखता है।
एक दिन विद्वशन बनकर दीखता है।
छोटे औजार से ही सोने के आभूषण बनते हैं।
सत्य में केवल तीन मात्राएँ हैं, किन्तु सत्य बोलनेवाले हमेशा चमकते हैं ।
छोटा सा प्रयास आदमी को महान बना देता है।
चींटी का प्रयास उसे पहाड़ तक पहुँचा देता है ।
इसलिए छोटे को छोटा मत समझ,नेक इरादा हो ।
वही मनुष्य को आकाश तक चढ़ा देता है।







