वंदे भारतम.. वंदे भारतम..

Spread the love

 

इंजी. अरुण कुमार जैन

 

 

वंदे भारतम.. वंदे भारतम..

 

खुली हवा में सांस ले रहे,

उनका हम पर उपकार है,

मातृभूमि पर बलिदान हुये जो,

वे ही प्रभु अवतार हैं।

 

वंदे भारतम.. वंदे भारतम..

 

रानी झाँसी निकल पड़ी थीं,

मात्र तेइस की उम्र में,

प्राण न्यौछावर करके अपने,

पूज्य बनी थीं युद्ध में.

भगत सिंह,सुखदेव, राजगुरु,

फाँसी फंदा चूम लिए,

हत्यारे का वध करके वे,

मातृभूमि हित अमर हुये.

चंद्रशेखर आजाद प्रयाग की

भूमि पर बलिदान हुये,

नहीं झुके पापी के आगे,

नयी चेतना जगा गये.

खून मुझे दो, आजादी लो,

नेताजी ने बोला था,

देशप्रेम का पावन निरझर,

हरेक हृदय में खोला था।

 

वंदे भारतम,.. वंदे भारतम..

 

बलिदान हो गये कई सैकड़ों,

जालियाँवाला बाग में,

डायर पापी ने मरवाया,

हमें यों झोंका आग में।

सावरकर जी कालापानी में,

कोल्हू से पिसते थे,

हमें सुखद कल देने खातिर,

जुल्मो सितम को सहते थे.

नहीं सैकड़ों,लाखों पुत्र, बहिन,

माता बलिदान हुये,

आँसू, पीड़ा, गहन वेदना,

वर्षों तक वे सहन किये.

पापी के अत्याचारों से,

नहीं डरे संकल्प लिए,

शीश कटाकर भारत माँ की जय जय

कहकर प्राण दिए।

 

वंदे भारतम… वंदे भारतम..

 

टुकड़े टुकड़े कर वीरों को,

निर्ममता से मारा था,

अंग भंग कर पापी ने,

घावों पर नमक लगाया था.

आँखें फोड़ी,गर्दन काँटी,

जलते शोलों पर डाल दिया,

माता बहिनों से बलात्कार,

निर्मम अत्याचार हुआ.

कितनी श्रद्धा उनको देश पर,

मर कर उन सबने बता दिया।

 

वंदे भारतम.. … वंदे भारतम..

 

 

इन सबके बलिदानों से ही,

स्वतंत्रता का सुमन खिला,

हमको राज सुराज मिला,

हर सुविधा है आज देश में,

घर, भोजन, आराम है,

वाहन,शिक्षा,स्वास्थ्य सभी को,

चेहरों पर मुस्कान है,

मत भूलो उनके बलिदानों से,

सुख हमने पाया है,

कोटि नयन अश्रु से सिंचित,

हर नव सुमन हमारा है.

श्रम, निष्ठा, कर्तव्य निर्वहन,

कर हम आगे जायेंगे,

भरत के भारत को हम फिर से

विश्व शिखर पर लाएंगे।

 

 

वंदे भारतम, वंदे भारतम…..

वंदे भारतम.. वंदे भारतम..     (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि