संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
भाद्रपद मास खास डोर…!
आओ अब लौटे “सनातन” की ओर,
भाद्रपद मास की यहीं खास हैं डोर।
इस महीने का विशेष होता हैं महत्व,
अत्यंत ही पुण्य-शुभफलदायी’ सत्व।
ये पिठोरी और कुशग्रहणी अमावस्या,
कहते हैं सभी की ‘दूर’ होती समस्या।
इस तिथि का संबंध पितरों की तृप्ति,
संतान सुख और दीर्घायु की हैं भक्ति।
स्नान, दान, तर्पण एवं करें पितृ पूजन,
महत्व शास्त्रों में स्पष्ट किया हैं स्वजन।
विशेष रूप से गंगा, यमुना और नर्मदा,
शिप्रा पवित्र नदियों में स्नान हैं सर्वदा।
अपने पितरों हेतू करिए “जल अर्पण”,
दान करों परम कल्याणकारी समर्पण।
जो होते नदीस्नान करने में हैं असमर्थ,
वे स्नान जल में गंगाजल मिला समर्थ।
सूर्य देव को ‘अर्घ्य’ अर्पित करें कामना,
वे हर कठिनाई का दृढ़ हो करें सामना।






