मेरा मन 

Spread the love

 

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)

 

 

          मेरा मन 

टूटता हुआ नभ का तारा नहीं,

मायूस हो,ग़म का मारा नहीं।

मेरा मन तो पंछी जो उड़ता फिरे-

बाँटता दर्दे दुनिया,आवारा नहीं।।

जा के गाँवों -सिवानों में घूमे-फिरे,

पेड़-पौधों की भाषा को समझा करे।

कह दे, नदिया की धारा को पहचान कर-

ज़िंदगी जीत है, कभी हारा नहीं।।

जश्न हैं गम-खुशी दोनों इसके लिए,

रिश्ता-याराना सुख और दुख से भी है।

मील के पत्थरों को ये गिनता नहीं-

चल दिया, मुड़ के पीछे निहारा नहीं।।

चाँदनी की उजाले भरी रात हो,

या अमावस का गाढ़ा अँधेरा रहे।

लक्ष्य साधे बिना ये तो लौटे नहीं-

लक्ष्य इसका, नदी का किनारा नहीं।।

सफलता-विफलता को समझे बिना,

लाभ औ हानि का क्या गुणा- भाग है?

मन मेरा कर्म करता सदा ही रहे-

कर्म-फल लक्ष्य इसका तो सारा नहीं।।

ऐसा भी नहीं कि कभी थकता नहीं,

देवता भी नहीं जो सिसकता नहीं।

थकना-सिसकना है फ़ितरत में इसकी-

ये मरता तो है, कभी मारा नहीं ।।

मकसदे ज़िंदगी तो रहम करना है,

मज़लूम की ही मदद करना है।

होती दीनों की सेवा ही शाने ख़ुदा-

जन्म लेना हो शायद दोबारा नहीं।।

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)