संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
स्वार्थ का जहर…!
यारों फैल गया है स्वार्थ का ज़हर,
टूट रहा हैं अपनों पे बनकर कहर।
किसी की पीड़ा एवं किसी का दर्द,
यूं किसी को ना पड़ता कोई फ़र्क।
उनकी बातों में तो होती है मिठास,
अंदर ही अंदर वह पाले हैं खटास।
मदद का हाथ कोई यूं नहीं बढ़ाता,
यह भी हर किसी को नहीं सुहाता।
जिसकी किस्मत में हैं उसे मिलता,
ईमानदार भी हाथ मलते रह जाता।
अब रिश्ता भी सौदा हैं लगने लगा,
न जाने किस-किसको किसने ठगा।







