इंजीनियर राशिद हुसैन
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
नात ए पाक (saw)
सहन में बैठ के बस गुंबद ए खज़रा देखूं
दिल की खाहिश है के एक बार मदीना देखूं
एक मुद्दत से मेरे दिल में तमन्ना है यही
काश मैं ख्वाब में सरकार का चेहरा देखूं
मेरी तक़दीर में उस दर की गु़लामी लिख दे
रात दिन सरवरे कोनेन का रोज़ा देखूं
मुझ को इस बार बुला लीजिए आका़ मेरे
और कब तक दिल ए नाज़ुक को तड़पता देखूं
मैने जिस दिन से मदीने की तमन्ना की है
दिल में हसरत ही नहीं है के मैं दुनिया देखूं
मुझ पे असबाब ज़माने के नहीं है लेकिन
आपका एक इशारा हो, करिश्मा देखूं
ख़ाक तैबा की में माथे से लगाकर, राशिद
अपनी आंखों से मुक़द्दर को चमकता देखूं






