डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
ज्ञान की अमर यात्रा
ज्ञान महान सुधाम सदा यह अमृत सागर -सा बहता।
बुद्धि प्रदान किया करता स्वविवेक बना मन में रहता।
मानव देह लगे शुभदा जब सुंदर सोच रहे उर में।
ज्ञान अमूल्य बिना अंधियार लगे नित मानव के पुर में।
ज्ञान अनूप अनंत सुधा इसका हर रंग खरा उतरे।
आसन है यह स्नेहिल प्रेमिल दूषित दृष्टि स्वयं कतरे ।
ज्ञान विराट सुजान बनावत गावत मंगल गीत सदा।
साजत है सगरी दुनिया सबके प्रति कोमल मीत सदा।
राह दिखावत उत्तम- सी सबमें अनुराग सहर्ष भरे।
जागत और जगावग है सबका नित ध्यान सप्रेम धरे।
संभव सर्व असंभव क्या कुछ प्राण बना रहता जग में।
उन्नति की घुँघुरी पग में प्रिय भाव तरंग बहे रग में।
निर्मल पावन शक्ति समुच्चय रोचक मादक गंध लगे।
सम्पति अक्षुण अव्यय अक्षर अक्षत आदर आद्र जगे।
बाँटत जा इसको जितना उसका दो- गुना यह वृद्धि करे।
स्वार्थ न लोलुपता दिखती अमरावत ज्ञान प्रसिद्धि परे।






