डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
मिट्टी की महक
बहुत मधुर सोंधी मिट्टी है।
स्वयं गमकती अच्छी सी है।।
इसका कण – कण हीरा उगले।
इससे सबका पेट पले ।
तरह -तरह की भोगदायिनी
मातृ शक्ति सम्पन्न यामिनी।।
सारे जग का मूल मंत्र है।
परम दिव्य आधार यंत्र है ।।
तन मिट्टी का जन मिट्टी का।
सरा जगत बना मिट्टी का।।
यह पहाड़ को निर्मित करती।
देती अन्न समर्पित रहती।।
मिट्टी पर ही तनातनी है
मिट्टी से ही धरा बनी है।
मिट्टी ही जग की जननी है।।
सहज सुवासित यह रजनी है।







