डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
नेह निमंत्रण
नेह निमंत्रण भेज रहा हूँ।
प्रियवर! तुझको आना है।
आना भूल नहीं जाना है।
तुझको आज सहेज रहा हूँ।
इसको खत तुम नहीं समझना।
दिल से निकला स्नेह पत्र है।
स्नेहिल उर का भाव मंत्र है।
इसको मन से निश्चित पढना।
दरवाज़े पर आना होगा।
प्यारे!तन- मन से तुम आओ।
प्रेमपूर्ण उल्लास दिखाओ।
शोभा तुझे बढ़ाना होगा।
नेह निमंत्रण मत ठुकराना।
बड़े प्रेम से घर पर आना।।







