बालमुकुंद स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को मिली मदद।

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

         स्कूल ड्रेस और शू पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे।

     पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की एक और पहल।

    बालमुकुंद स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को मिली मदद।

                    बिलासपुर,छत्तीसगढ़ः  पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार के तहत आज भारतीय नगर चौक स्थित बालमुकुंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल ड्रेस और शू का वितरण किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने बताया कि स्कूल के कुछ बच्चों के पास यूनिफॉर्म और शू नहीं थे जिससे उन्हें स्कूल जाने में परेशानी होती थी। उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आज स्कूल जाकर बच्चों को स्कूल गणवेश और जूते प्रदान किये। पायल ने कहा कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसका ध्यान रखना होगा और यदि ऐसी दिक्क़तें आती हैं तो हमें सूचित करें, हम हरसम्भव मदद का प्रयास करेंगे। पायल शब्द लाठ ने कहा कि हमारी संस्था स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को मदद करने व आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने का कार्य करती है। आप सभी अपने आसपास के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें। यह प्रयास किसी बच्चे का भविष्य तय करेगा और आपको आत्मिक शांति प्रदान करेगा। स्कूली ड्रेस और शू पाकर बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे। इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव चंचल सलूजा, बालमुकुंद स्कूल की प्रिंसिपल निशा क्षत्रिय, खुशी, रंजना केशरवानी, निक्की,रतना, रीना, आफरीन, गुलसबा, जया, अफरोज़, संगीता, रेणु, रश्मि लाल, रविंद्र पाण्डेय, स्वाति, पंकज, कामना, निशु, मुस्कान, साक्षी और नंदनी समेत स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    कोई भी काम असंभव नहीं

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    • By User
    • November 5, 2026
    • 6 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    • By User
    • November 5, 2026
    • 11 views
    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    • By User
    • November 5, 2026
    • 14 views
    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है, हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है,  हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।