डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी।
लक्ष्य
सबसे बड़ा लक्ष्य मानवता।
मन मंदिर में हो नैतिकता।।
मानव बनने का सपना हो।
सारा भू -मंडल अपना हो।।
हो विराट मस्तिष्क हमेशा।
निर्मल उर का प्रिय संदेशा।।
भावों में गंगा- यमुनी हो।
मानस में प्रिय सिद्ध मुनी हो।।
अपनेपन की भव्य धारणा।
पर की सम्पति सदा जिमि तृणा।।
समता योग सिद्धि की चाहत।
नहीं किसी को कर मर्माहत।।
निम्न बुध्दि का परित्याग हो।
सद्विवेक की दिव्य झाँग हो।।
विश्व दिखे यह प्रिय परिजन सा।
सबमें सुंदर राग स्वजन सा।।
दया
जिसके दिल में दया विचरती।
आत्मसमर्पण किये चहकती।।
अति संवेदनशील कुमारी।
उस पर सारी दुनिया हारी।।
प्राणि मात्र से प्रेम बहुत है।
अश्रु लिये प्रिय दया सरित है।।
देख वेदना जो रोती है।
अश्रु पोंछने की धोती है।।
जिसके भीतर दया भरी है।
उसकी खेती सदा हरी है।
पत्थर को भी जो पिघलाये।
निश्चित वही दया कहलाये।।
ब्रह्म समाया दया भाव में।
परम अलौकिक यह स्वभाव में।।
जिसके अंदर दया दृष्टि है।
उसमें रहती प्रेम सृष्टि है।।







