संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
वीरान पड़ी है जिंदगी…!
जब सब कुछ था तुम्हारे आस-पास,
तब किसी को भी न डालते थे घास।
यूँ तुम्हें कोई भी आता नहीं था रास,
सभी को समझते थे बहुत बकवास।
यूं तो निकले थे खून-पसीना बहाकर,
तपिश तुमने झेली हैं धूप में नहाकर।
देखा आज वो ‘ठेला-किराना दुकान’,
पाई सरकारी नौकरी खड़ा हैं मकान।
आज वीरान पड़ी है ख़ुद की जिंदगी,
अहम के टकराव से तार-तार बंदगी।
सब कुछ लुटा दिया होश है खामोश,
देखते हैं खड़े किस-किसको दें दोष।






