लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, रायपुर(छ.ग.)
आलेख
“”””””””””””
जैसे माहौल निर्मित होता हैं, वैसे ही ढलते रहिए।
अपने हर कार्य -विचार और व्यवहार पर सूक्ष्म दृष्टि रखिए।
जीवन की क्षण भंगुरता को समझिए और श्रेष्ठ कार्य में लगे रहिए।
हर दिन जीवन हमें जीने के लिए, आनंदित होने और हर पल को उत्सव पूर्ण बनाने का नया अवसर देती हैं। हर क्षण अनमोल हैं, जिसे हमें समझकर खुद को सफल -सुखी और मानवीय गुणों से युक्त होकर उत्कृष्ट कार्य करना चाहिए। अगर जीवन को सहज करना हैं और इस सांसारिक जीवन की व्यथाओं से मानसिक संतुलन बनाए रखना हैं तो दैनिक जीवन में मिलने वाली छोटी -छोटी कड़वाहट को भूलते जाइए। जीवन में सुख कम और दुख अधिक मिलते हैं, अपने ही कार्य -व्यवहार से सीखकर हम मजबूत बनते हैं।
तनाव मत लिजिए जो भी हो जीवन में उससे अनुभव लिजिए और आगे बढ़िए।बस जो हैं उसे स्वीकार कर शांत होकर कार्य किजिए। जिससे मन -मस्तिष्क में क्रोध- लोभ, भोग -विलास, ईर्ष्या -द्वेष उत्पन्न हो उसे छोड़िए। अपने जीवन को सरल -सुंदर बनाने के लिए खुद में क्या बदलाव करना हैं यह देखिए? ऐसी बहुत सी आदतें हम में होती हैं जिसे हम समय पर ध्यान न दें तो वहीं हमें अधिक परेशान करती हैं। खुद को सुधारना जरूरी हैं जीवन में रिश्ते नाते जिम्मेदारी निभाते बहुत सी ऐसी आदतें बन जाती है जो, हमारे व्यक्तित्व के विकास में बाधा उत्पन्न करती हैं। समय- समय पर अपनी मानसिकता को समझिए, जो बेवजह के विचार आपमें हैं जो आपको मजबूर करते हैं, उदास करते हैं उसे दूर किजिए।
अपने हर कार्य- विचार और व्यवहार पर ध्यान दिजिए।जीवन की इस दौड़ में कभी -कभी जाने -अनजाने कई गलतियां हम कर बैठते हैं, उसे देखिए और अपनी कमियों को दूर किजिए। रिश्तों से बंधे होने और अपने जीवन निर्वहन के लिए कई तरह के व्यवहार हमें निभाना होता हैं। कभी सुनते हैं तो कहीं, सीखते हैं यह जीवन हैं फायदे और नुकसान होते रहते हैं। बस अपनी तरफ से प�






