जहां जरुरत हैं वहां निस्वार्थ सहयोग किजिए।

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

नवापारा राजिम, रायपुर(छ.ग.)

 

 

                               आलेख

                           “”””””””””

 

       जहां जरुरत हैं वहां निस्वार्थ सहयोग किजिए।

 

जब कोई दुख से घिर जाते हैं, जीवन और मौत से जूझ रहे होते हैं, तब उनके मन के भाव एकदम सरल हो जाते हैं। स्नेह- करुणा, दया- ममता, स्नेह- क्षमा से भर जाते हैं । मिन्नते- प्रार्थना और दुवाओं का दौर शुरू हो जाता हैं। विनम्र हो जाते हैं। मुसीबत की घड़ी होती ही ऐसी हैं कि हम खुद की क्षमता का पूर्ण रूप से प्रयोग नहीं कर सकतें। कमज़ोर भावुक हो जाते हैं और चाहते हैं- कोई हमें समझे, निभाएं, दिल के दर्द मन की वेदना को महसूस करें, मदद करें, सांत्वना दे, अपनेपन का एहसास दें। सच हैं जब अंतर्मन में उदासी हो, कोई डर- भय, सदमे और दहशत हो तो हम टूट जाते हैं। बहुत सोचते हैं, दुख के गहरे समंदर में चले जाते हैं, हर पल में बेचैनी होती हैं। अंतरद्वंद से घिर जाते हैं।

जीवन के सफर में जब कोई इंसान तन्हा होते हैं तो सोचते हैं कोई साथ चलते, उनसे मन की बात कहते, बांट लेते हर खुशी और गम। मन की अवस्था ही जीवन की राह तय करती हैं। हमारी सोच पर निर्भर हैं हम विपरीत हालत में कैसे बर्ताव करते हैं ?सकारतमक सोचते हैं या नकारात्मक होकर आक्रमक हो जाते हैं।कभी- कभी दुखद स्थिति में खुद को संभाल नही पाने से भी बहुत सी समस्याएं जन्म लेती हैं।

सुखी जीवन की कल्पना तो सभी करते हैं पर हर दिन एक से नहीं होते बदलती रहती हैं परिस्थिति। जो हर दृष्टि से सुखी- समृद्ध होते हैं जैसे- शारिरिक, मानसिक, पारिवारिक- आर्थिक और बौद्धिक उनमें से अधिकतर लोग कभी-कभी अधिक सुविधा भोगी होने उनके बर्ताव बदल जाते हैं। उनमें घमंड की भावना आ जाती हैं, अपने से कम स्तर के लोगो को हीन भाव से देखते हैं। रिश्ते- नाते भी पद -प्रतिष्ठा देखकर निभाते हैं, उनके मन में स्वार्थ आ जाते हैं। दूसरो की तकलीफ़ महसूस नही कर पाते, दुत्कार देते हैं।अपने पास आने वाले दीन- दुखी, गरीब लोगो की भावनाओं को नही समझते। पैसे के बल पर सब खरीद लेना चाहते हैं, पर बहुत कम होते हैं जो सुख में भी सरल हृदय और मानवीय भाव से भरें हो।

ठीक हैं हम अपने लिए भविष्य के लिए बहुत कुछ संग्रहित हैं। ताकी आने वाली पीढ़ी को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। अपने व्यक्तिगत जीवन में इतने अस्त- व्यस्त, मस्त और लापरवाह न हो की भूल जाएं की हम भी इस समाज-राष्ट्र और संसार का हिस्सा हैं। हमारी हर छोटी- बडी गतिविधियों का प्रभाव आसपास और दुनिया जहान में होता हैं।

हम सभी का आस्तित्व इस संसार के समृद्धि सुख- सुविधा, विकास, सुरक्षित, शांति, सद्भाव भाईचारे और वसुदेव कुटुंबकम् के भाव से हैं। एक इंसान होने के नाते इस धरा यहां, रहने वाले लोगो को प्रति हमारी बहुत बडी ज़िम्मेदारी हैं। अगर हम सिर्फ अपने स्वार्थ में रहे और किसी व्यवस्था में सहयोग न करें, तो यह मनुष्य जन्म व्यर्थ हैं।

हममें सोचने-समझने, विचार अभिव्यक्ति साहस, सक्रियता, धैर्य और असीम क्षमता हैं। इसलिए सही रास्ते-समय और मंजिल की ओर बढ़े, जिससे विश्व बंधुत्व-एकता, आपसी प्रेम बढ़े। जो निष्क्रिय हैं जीवन से थके हारे, उदास उन्हें एक नई उम्मीद दे। उन्हें जागरुक करे और अपने परिवार-समाज और राष्ट्र के लिए त्याग- तपस्या, समर्पण के लिए प्रेरित कर उनकी ऊर्जा का सदुपयोग कर देश हित में करें।

इस सांसारिक जीवन में वैसे तो दुख का अंबार हैं। हर पग पर कठिनाई हैं मानसिक तनाव उलझने है। जहां हम रिश्ते- नाते, सगे-संबंधियों, मित्र भाव से किसी न किसी से जुड़े हैं एक आत्मिय बंधन ही हैं। जो किसी शर्त के आधार पर नहीं भावनात्मक रूप से हमे करीब लाती हैं। और आंतरिक शुद्धता- सहृदयता के कारण हमें कर्त्तव्य का बोध कराती हैं। वैसे तो जीवन के हर क्षेत्र में रीति- रिवाज़, नियम और अपनी एक अलग परंपराएं होती हैं। सुव्यवस्थित जीवन की कल्पना इसी से साकार होती हैं। हम अपनी सभ्यता-संस्कार और संस्कृति का सम्मान करके ही आपस में मिलकर जीवन में मिठास घोलते हैं। इस विविधता से भरें संसार में हर कड़वाहट की घूंट पीकर भी एक अनुकूल वातावरण का निर्माण करने में सफल होते हैं।

हर इंसान की अपनी एक आदत होती हैं, उनकी जीवन शैली होती हैं। अपने अनुसार रहकर जीवन के हर पल को आनंदित बनाने की कला का निर्माण सभी करते ही हैं। लेकिन याद रखिए! जीवन के हर एक कदम पर हमे अपने अपनी मर्यादा में रहना ज़रूरी हैं। संयम टूटने से और मर्यादा लांघने से बर्बादी के किस्से शुरू होते हैं। हर एक इंसान जो इस धरा पर जन्म लिए हैं प्रत्येक का महत्व हैं। छोटे स्तर पर ही सही जब हम अपने मन- वचन और कर्म से अपने व्यक्तिव का विकास करते हुए जीवन निर्वहन करते हुए, किसी और की राह में बाधा नही बनते, किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते, उन्हें प्रताड़ित, दुखी या किसी प्रकार सताते नहीं, अपनी सहन शक्ति, सामर्थ्य का दुरूपयोग नहीं करते और अपनी सुख- स्वार्थ के लिए जब किसी से धोखा, छल- कपट, षडयंत्र नहीं करते तब हम संसार को सुव्यवस्थित करने उसके निर्माण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के सहयोगी होते हैं।

मनुष्य जीवन होनी -अनहोनी, घटनाओं और दुर्घटनाओं से भरा हैं। हर लम्हा यूं तो गमगीन होता हैं। हर किसी के जीवन में उतार-चढाव होते हैं। जिसका सामना करते हुए एक उम्मीद के साथ आगे बढते हैं। जब हम सिर्फ अपने लिए ही सोचते करते और कोई तकलीफ़ सहते हैं, तो उसमें सिर्फ हम, कुछ शुभ चिंतक और परिवार शामिल होते हैं तब एक सीमित जीवनचर्या होती हैं। आज अधिकतर लोग ऐसे ही निर्वहन कर रहें हैं। रोज सुबह उठना, अपनी दैनिक गतिविधी को करना और रात को आकार थक हारकर सो जाना। इस बीच उन्हे फुर्सत भी नही होता आसपास, देश- दुनिया में क्या हो रहा या यूं कहें वो समय निकालना नहीं चाहते ? अपने में मगन रहते हैं, सोचते हैं किसी के झंझट में नहीं पड़ना। हम अपनी जिंदगी जी रहे हैं, हम तो अपने आपमें मस्त हैं। सोचिए !क्या अपने तक ही रहकर जीवन में आने वाली हर मुसीबत का सामना हम कर सकते हैं ? क्या कभी हमें समाज, राष्ट्र और इस संसार की कभी जरूरत नहीं पड़ेगी ? यह संभव नहीं अपने अधिकार के लिए तो खूब लड़ते हैं और औरों के हक को छीन लेते हैं। यह कहां का न्याय हैं और कहां तक सही हैं?

आज हम कहीं भी हो रहें अन्याय- अत्याचार, और बुराई को देखकर अनदेखा करते हैं, उसका विरोध नहीं करना चाहते। कहीं कोई दुर्घटना हो जाएं कोई असहाय अवस्था में मदद के लिए पुकारे तो बहुत कम लोग ही सहयोग के लिए आगे बढते हैं। बाकी भीड़ बढ़ाकर या तो आपस में चर्चा करते हैं या वीडियो बनाते हैं, यह सबसे चिंतनीय विषय हैं आज। क्या बितती होगी उस परिवार पर, उस जख्मी इंसान पर, कभी सोचकर देखिए ?

आज शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार-बिजली, पानी-आवास, सड़क-गरीबी, अशिक्षा -अंधविश्वास बेरोजगारी -भ्रष्टाचार, बेईमानी- मिलावट रिश्वतखोरी_ खोरी, लूट_दंगे, हत्या, मारपीट -शराब खोरी, बाल- अपराध, किडनैपिंग- हत्या और न जाने कितनी ही समस्याएं हैं। जिससे सभी परेशान हैं पीड़ित हैं। जिसे हम सभी देख रहे सुन रहे और घटित भी हो रहें। जो दिनो दिन बढते ही जा रहें उस पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे। जब तक शारीरीक- मानसिक या किसी प्रकार से हानि दूसरो को होता हैं हम उन्हें महसूस नही कर पाते। कभी सांत्वना या अफसोस व्यक्त भले ही कर देते हैं।

जहां हमारी ज़रूरत हैं हम सहयोग कर सकते हैं, फिर भी नहीं करते। सोचते हैं यह कानून पुलिस का काम हैं। लेकिन- खुद के साथ या अपने परिवार में किसी के साथ दुर्व्यवहार- दुराचार या कोई हानि होती हैं, बेवजह कोई परेशान करते हैं, कोई बड़ी घटना हो जाती हैं, तब हम चीखते- चिल्लाते, रोते हैं, औरों से मदद की उम्मीद करते हैं। न मिलने पर पर बेबस हो जाते हैं। दूसरों को भला- बुरा कहते है। पर ये नहीं सोचते हम तो कभी किसी की मदद नहीं किए। किसी के लिए दया- धर्म, करुणा- स्नेह नहीं रखे वक्त में कम नही आएं। अपने लिए बहुत कुछ किए पर उसी बीच समय निकाल कर समाज किसी भलाई के काम में आगे नहीं आएं। फिर आज जरुरत पड़ने पर जब अकेले हैं तो समाज की, राष्ट्र की और कर्त्तव्य की बात सूझ रही। यहीं हम पहले क्यू नहीं सोचे?

याद रखिए ! जीवन जीने के लिए अच्छे लोगो से जुड़कर रहने का भाव,अच्छे व्यवहार, समय पर काम आना, सकारात्मक सोच, निस्वार्थ सहयोग देना जरूरी हैं। चाहे आप कितने भी व्यस्त रहे पर मिलकर काम करने की आदत रखिए। सिर्फ औरों में बुराई मत निकालिए, हर किसी से सीखिए। तभी आप विविध चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। घमंड में रहेगें तो अकेले हो जायेंगे जीवन के किसी न किसी मोड़ में।

“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि