डर है….

Spread the love

डॉ. हरि नाथ मिश्र। अयोध्या (उ0प्र0)

डर है….

डर है(अतुकांत)

डर है, सदानीरा गंगा कहीं कदा नीरा-

न बन जाए।

मसलन, धरती पर कभी सतत प्रवाहिनी-पाप नाशिनी-

लोक तारिणी-पवित्र सलिला बहती थी कोई गंगा,

जिसमें पर्वों-उत्सवों पर लोग डुबकी लगा कर –

तर्पण कर समझ लेते थे स्वयं को पाप-मुक्त।

डर है, हरी-भरी वनस्पतियों-पेड़-पौधों से आच्छादित,

जंगल के पूर्णरूपेण अमंगल का ,

अर्थात, थी कभी शोभायमान वसुंधरा पेड़-पौधों से,

तनें जिनके सख़्त, पर भीतर गीली लकड़ी की,

कोमल मांसलता से युक्त –

शाखों पे जिनकी विराजमान रहते थे हरे पत्ते,

रंग-बिरंगे पुष्प एवं फल-कुछ खट्टे,कुछ मीठे।

डर है-हरे-भरे जंगल की जगह

कठोर-निष्प्राण -निश्चेत कंक्रीट के जंगल की –

जो जंगल तो है-बृक्षों वाला -शाखों वाला-

फूल-पत्तों व फल वाला।

मगर, वृक्षों के तने हैं-ईंट-पत्थर-सीमेंट के,

बड़े ही कठोर,शाखाएँ-बेड-रूम,ड्राइंग-रूम,

गेस्ट-रूम, वाश-रूम आदि-आदि।

ऐसे जंगल मे पंछियों की कलरव की जगह,

सुनाई देता है-आपसी खींच-तान, मज़हबी

मन-मुटाव, लड़ाई-झगड़े, अत्याचार-हत्या व

लूट-पाट का बेसुरा रव।

डर है, ‘मिल्स’-‘फैक्टरीज़’-आधुनिक औद्योगीकरण

की चपेट में इसके आने का-

डर है-वायु-प्रदूषण के उस भयावह स्वरूप का-

जब जीव तो जन्म लेगा-

पर, हो जाएगा महरूम भरपूर बचपन से-

किशोरावस्था-युवावस्था-बुढ़ापा की बात तो दूर।

बची-खुची मनुजता करेगी शोषण एक-दूजे का,

बुझाएगी प्यास एक-दूसरे के रक्त से,

मिटाएगी भूख एक-दूसरे की मज्जा-मांस से,

हो जाएगा मुक़म्मल अभाव,

जल-वायु-अन्न-फूल-फल का-

विनाश-सर्वनाश!!

  • Related Posts

    राधिका की प्रतीक्षा

    Spread the love

    Spread the love  चन्द्रमती चतुर्वेदी ‘चन्दू’                                               बस्ती, अयोध्या धाम    …

    वंधुत्व का दीपक

    Spread the love

    Spread the love  चन्द्रमती चतुर्वेदी ‘चन्दू’                                               बस्ती, अयोध्या धाम  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views

    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।