राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
नज्म
आँखें धुंधलाने लगें,
साँसें रुक जाने लगें,
तो ज़माने वाले छोड़ देते हैं,
परायों का क्या कहना !
अपने भी मुँह मोड़ लेते हैं।
शम्अ’ जब तक जले,
रौशनी की कद्र होती है,
धुँआ उठने लगे जिस दम,
दिए सब तोड़ देते हैं।
ये कैसा दौर है ” रंजन”
कैसी रस्म-ए-उल्फ़त है,
कि जिस्म जां जाने से पहले ही,
सभी रिश्ता अपना तोड़ देते हैं।
कहें उस आदमी से क्या,
कि दुनियां की हकीक़त क्या है?
वो परछाईं हैं , पल-भर की,
जो अक्सर साथ छोड़ देते हैं।
ग़मों की धूप तीखी हो,
या हो तन्हाई की रातों में,
जो दिल को थाम लेआकर
वो रिश्ते अनमोल होते हैं।
फ़क़त जब तक है दम बाक़ी,
तिजारत होती रहती है,
नज़र जब हो शिकस्ता-सी,
तो नज़्ज़ारे भी ओझल जाते हैं।
ये ‘ग़म’ ही तो है अपना,
‘इबादत’ भी है अब अपनी,
कि जब हर आस टूटेगी,
उसके पहले जहां हम छोड़ जाते हैं।






