दोहा-दुर्लभ मानव-योनि है, दुर्लभ मनुज-शरीर।

Spread the love

 

डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या,उ.प्र.।

 

 

दोहा-दुर्लभ मानव-योनि है, दुर्लभ मनुज-शरीर।

        बड़े भाग्य यह तन मिले, कहते संत-फकीर।।

जीवन-प्रहर चार ही होते।

कर्म-फसल हम काटें-बोते।।

बाल्य-काल अति उत्तम होता।

चिंता रहित मगन मन सोता।।

उछल-कूद कर धूम मचाए।

निरख मातु-पितु-मन हर्षाए।।

घर-आँगन-आभूषण बचपन।

तोतलि बोली पायल-छन-छन।।

मधुर-मधुर मुस्कान अधर की।

आभा जैसी देव-प्रहर की।।

मुख-मंडल-शोभा अति न्यारी।

सुघर – सलोनी, प्यारी – प्यारी।।

रुदन लगे भौरों का गुंजन।

किलकारी हर विधि चितरंजन।।

परम रुचिर है बाल्य-अवस्था।

बसे इसी में देव – व्यवस्था।।

दोहा-बचपन-सुख के हेतु ही, होते सुर-अवतार।

       राम-कृष्ण मुस्कान से, हरे अवनि-अघ-भार।।

वय किशोर मतवाली होती।

नहीं नियंत्रित तो यह रोती।।

खग समान चंचल मन उड़ता।

मिले प्यार तो झटपट जुड़ता।।

वय किशोर चंचल मन-डेरा।

चंचरीक सम चित्त-बसेरा।।

पल भर में गिरि पर चढ़ जाए।

लाँघ सिंधु जा लंक जलाए।।

शासन – बंधन अप्रिय लागे।

हो स्वतंत्र वह इत-उत भागे।।

पाठन-पठन-अध्ययन वाली।

वय किशोर की कथा निराली।।

सुख-दुख भावी जीवन-लीला।

करे यही पथ सूखा-गीला।।

कभी बना नृप दे सिंहासन।

देती बना कभी दुःशासन।।

वय किशोर की प्रमुख निशानी।

उथल-पुथल से भरी कहानी।।

दोहा-रखे नियंत्रित जो युवा, भाव-वेग-आवेश।

        जीवन उसका हो सुखी, चाहे देश-विदेश।।

जब आती है जिम्मेदारी।

कुल-समाज की काँधे भारी।।

बनकर तब किशोर कुल-नायक।

करे कर्म जैसे सुत लायक।।

पूर्व अवस्था की पा शिक्षा।

निष्ठा पूर्वक बिना प्रतीक्षा।।

उचित कर्म का कर निस्पादन।

हो आसीन उच्च पद-आसन।।

लेखक-चिंतक-साधक बनकर।

अथवा जनप्रिय नायक होकर।।

करता हर विधि राष्ट्र-सुरक्षा।

अपने कुल-समाज की रक्षा।।

खाता नित आदर की रोटी।

कभी न सुनता बातें खोटी।।

अति नवीन सिद्धांत-प्रणेता।

जन-जन का वह बने चहेता।।

वय किशोर की सीख निराली।

दे प्रशस्ति वा निंदा-गाली।।

दोहा-युवा-प्रौढ़ जब वृद्ध हो, लेते हैं संन्यास।

       दया-धर्म-कल्याण की, जगती है तब आस।।

होते वृद्ध मान-अधिकारी।

जग में इनकी गरिमा भारी।।

इनकी गति-विधि भोली-भाली।

निश्छल-सरल बालकों वाली।।

जीवन का निष्कर्ष बताते।

कटुक वचन कह नहीं सताते।।

शिक्षा देते ये जन-जन को।

सदा कहें प्रभु-गान-भजन को।।

भला-बुरा जीवन का अनुभव।

बता करें ये कार्य असंभव।।

वंदनीय है वृद्ध – अवस्था।

जीवन की यह सदृढ़ व्यवस्था।।

वृद्धावस्था तक जो जीते।

जीवन-तत्त्व सकल रस पीते।।

होते भाग्यवान जन ऐसे।

सकल स्वाद चख जैसे-तैसे।।

धूप-छाँव, सुख-दुख की पारी।

हँस कर जीते बारी – बारी।।

दोहा-वृद्ध जनों का हो सदा, अखिल विश्व सम्मान।

        सकल ज्ञान के कोष ये, आन-बान हैं शान।।

                   

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)