लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम
रायपुर(छ. ग.)
आलेख
————-
भले धीरे चले लेकिन मंजिल तक सही रास्ते से पहुंचे ताकी थकान आत्मसंतुष्टि दें।
हार और जीत का एक क्रम आजीवन चलता हैं इससे ही जिंदगी के रास्ते तय होते हैं ।
दिल और दिमाग का खेल हैं सब जिसके संतुलित होने से सृष्टि के सारे कार्य सुव्यवस्थित संचालित होते हैं लेकिन सामंजस्य न हो पाने से ही चारों तरफ अव्यवस्था फैलती हैं जो जीवित होकर जीने के लिए हर पल तैयार होते हैं डरते नही मुसीबत से वे जानते हैं कितने भी जतन कर ले एक दिन मौत को गले लगाना हैं और जब कुछ सोचते हैं तब सही फैसला कर पाते हैं जब किसी कार्य की शुरुवात के बारे में सोचते हैं तब सबसे पहले मस्तिष्क में विभिन्न प्रकार के विचारों का प्रवाह होता हैं कहीं न कही उसके परिणाम का भय सभी को होता हैं पक्ष में होंगे फैसले या नहीं होंगे और एक बेचैनी होती हैं रात को नींद नहीं आती हर कोई चाहते हैं गलत न हो सब कुछ ठीक हो लेकिन कर्म ही निर्धारित करते हैं की फल मीठे-खट्टे तीखे नमकीन या चटपटे मिलेंगे जिंदगी के सफर में हर पल अलग-अलग स्वाद मिलते हैं। क्योंकि कार्यशैली में जब अपनत्व स्नेह सच्चाई विश्वास और सद्भाव के मसाले होंगे तो पकवान भी निश्चित रूप से स्वादिष्ट ही बनेगी जिसे सभी दिल से ग्रहण करेंगे और उसमे कड़वाहट रूपी जलन बदले के भाव छल ईर्ष्या नफरत की मिलावट होगी तो उसे कोई कैसे लें पाएंगे मुंह में एक कौर भी नहीं डाल पाएंगे।
हार और जीत का एक क्रम आजीवन चलता हैं इससे ही जिंदगी के रास्ते तय होते हैं चाहे जो भी हो ये समय की बात हैं लेकिन किसी की भावनाओ को कुचल कर सही को गलत ठहराकर कुटील नीति और अन्याय पूर्ण कार्य कर किसी को लालच देकर उपलब्धि हासिल करना इंसानियत को बेच खाने के समान हैं और मानवता से हीन व्यक्ति का जीवन पशुतुल्य होता हैं।
आज का समय निश्चित ही प्रतिस्पर्धा का हैं बिना तैयारी के हम किसी भी इम्तिहान में पास नहीं हो सकते अपने हुनर का प्रदर्शन नही कर सकतें एक हम ही नही हमसें भी बढ़कर हैं दुनिया में कोई किसी से कम नहीं हैं और जिनमें प्रतिभा है नेतृत्व के गुण हैं उनमें कुछ करने की लगन हैं तो दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती चाहें कितनी भी कोशिश कर लिजिए और ऐसे व्यक्ति का सम्मान करना ही चाहिए जो अपने सुंदर व्यवहार से लोगों का दिल जीतने की क्षमता रखते हैं आगे बढने मंजिल को पाने के लिए लंबी छलांग की जरूरत नहीं होती सिर्फ कदम बढ़ाना होता हैं भले धीरे चले लेकिन मंजिल तक सही रास्ते से जाना ताकी उसकी थकान आपको आत्मसंतुष्टि दें किसी से छीनकर या बिना संघर्ष के कोई भी महान नहीं बन सकते दुनिया के हर इंसान को खुद को साबित करने अभिव्यक्ति करने की स्वतंत्रता हैं इसलिए बिना किसी को गलत ठहराए अपने व्यक्तित्व को निखारते रहिए और सबको साथ लेकर चलने की आदत रखे लाभ की चाह में हानि को सहना जरूरी हैं सिर्फ आप ही जीतेंगे ये मानसिकता गलत हैं कोई आपसे बढ़कर भी हो सकते हैं स्वीकार करे अपनी भूल सुधारने की अफसोस करें।
मेहनत का अच्छा फल मिल जाएं तो खुद को प्रोत्साहिकरें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करे पर घमंड न करे रुके नहीं अभ्यास करते रहिए पर हानि होने पर हार जाने पर असली परीक्षा होती हैं उस वक्त निराश होने अपने प्रतिद्वंदी से चिढ़ भाव रखने और खुद को छोटा समझने की बजाएं मूल्यांकन करे क्यों असफल हुए और घबराएं नही हार को स्वीकार करने वाले जीत के लिए फिर से हिम्मत जुटा पाते हैं जो सफल हुए उन्हे नेक काम करने और उसके साथ मित्रवत भाव रखने साथ मिलकर कार्य करने का एहसास दिलाए और हर द्वेष भूलकर मदद करें सभी की जो आपसे अपेक्षा रखते हैं और एक सबक भी जरूरी हैं तकलीफ को महसूस करने के लिए उससे गुजरना पड़ता हैं तभी पता चलता हैं एक ही मिट्टी के बने हैं हम सभी को दर्द तो होता हैं जख्म मिलने पर तो क्यों जान बूझकर किसी को कष्ट देना ये हमे सोचना हैं।
मनुष्य जीवन तकलीफ से भरा होता हैं जिसे सभी जानते हैं फिर भी अपनी दूषित विचारधारा के चलते अपनी वाणी और व्यवहार से किसी को आहत करने में पीछे नहीं हटते किसी के बारे में अपने विचार आसानी से बना लेते हैं बुराई करने के लिए एक पल में तैयार हो जातें हैं भला-बुरा कह देते है पर सबसे बड़ी कमी तो यहीं हैं उसका सामना नहीं कर पाते दूसरे के बारे में कहने का अधिकार तभी है जब पूर्ण रूप से हम निर्दोष हो कमजोर कोई नहीं होते मनुष्य होना ही अपने आपमे सबसे बडी़ शक्ति हैं प्रश्न सभी के मन में हैं आपकी करतूत का सबूत भी हैं दूसरों के पास सबकी नजर में आप एकदम भले नहीं बन सकते कहीं न कहीं से बुराई पनप ही जाती हैं जो दिखती नहीं पर आसपास कई आंखें हैं जो हमें देखती हैं पर आप कह देते हैं और झूठी शान बघारते है जो आपके बारे में सब जानते हुए भी कुछ नहीं कहते शांत हैं खामोश हैं आखिर क्यूं ?कभी जानने का प्रयास करें या अपनी बुद्धि का सदुपयोग करें तो पता चलेगा उसमें संस्कार हैं मर्यादा हैं संयम है धैर्य हैं याद रखिए मौन जब मुखरित होती हैं तो एक नया इतिहास बनाती हैं अत्याचार को मिटाकर ही दम लेती हैं इसलिए कभी किसी को कमजोर और अयोग्य न समझे।
अगर कोई सहनशील हैं तो कही न कहीं विवाद से दूर रहना चाहते हैं भाईचारे का भाव रखते हैं इसलिए किसी इंसान की काबिलियत को व्यक्तित्व को व्यवहार को अपनी नजर से ही मूल्यांकन मत किजिए वक्त जो पहरेदार बन हर पल साथ हैं उसे किसी सबूत गवाह वकील की जरूरत नही वो कभी गलत न्याय नही करते इसलिए जितना हो सकें बांटिए प्रेम स्नेह दया करुणा क्षमा बस किसी के प्रति दुश्मनी मत रखिए किसी बेकसूर को मत सताइए आपके पास पहचान और पद- प्रतिष्ठा हैं अच्छी बात हैं उसका गलत उपयोग मत करिए हार एक अवसर हैं खुद को साबित करिए और अपनी छवि बनाकर रखिए वो काम मत करिए की किसी से नज़र न मिला सके सुनी सुनाई बातों पर यकीन मत करे आंखो से देखे क्या सही है किसी के बारे में कोई धारणा मत बनाइए पहले से उसके पास जाइए आत्मीय संवाद से बड़े-बड़े मसले हल हो जाते हैं बहकावे में आने से छोटी बात बहस विवाद झगड़े बैर क्रोध फिर नफरत से युद्ध में बदल जाते हैं इसलिए किसी के शांत मन को बेवहजह चोटिल कर उसे जवाब देने के लिए विवश न करें।
जन्म से लेकर मृत्यु तक हम एक लड़ाई ही तो लड़ते है कभी खुद के अस्तित्व के लिए तो कभी परिवारिक सामाजिक आर्थिक राजनीतिक और राष्ट्रीय स्तर पर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी हैं चाहें वो किसी भी क्षेत्र में हो सार्वजनिक हित कल्याणकारी कार्य बेटियों की सुरक्षा महंगाई बेरोजगारी रिश्वतखोरी अशिक्षा अंधविश्वास और विभिन्न अपराध चोरी-डकैती नशे में हुल्लड़ करने वाले गुमराह करने ठगी और अत्याचार आतंक फैलाने वाले के विरुद्ध मिलकर आवाज उठाना चाहिए और सामूहिक रूप से अपराध मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए जो सभी के हित में हैं चाहें वे किसी भी वर्ग के व्यक्ति हो इंसान के काम आना ही मानवता हैं।
आज के दृश्य देखकर मन कहीं न कहीं मजबूर होता हैं सोचने के लिए हम लड़ते किससे हैं अपने ही लोगो से मित्रो भाई- बंधु पड़ोस और पहचान से वो भी पद के लिए व्यक्ति विशेष के लिए बिना सोचे समझे सिर्फ भीड़ का हिस्सा बनकर रह जाते हैं युवा!साथियों अपनी ताकत पहचानो किसी के आगे- पीछे घूमकर और उनके इशारे में नाचकर कीमती वक्त बर्बाद न करें धर्म संस्कृति और हिंदुत्व की रक्षा का भार हैं तुम पर चंद रुपए के लिए गलत मार्ग पर मत जाना जो सच हैं उसे समझें जो जरुरी मुद्दे हैं जिससे हमारी सभ्यता को नुकसान हैं उधर मत झुकिए अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आगे आएं देशहित में और समर्पण के पथ पर चलें यहीं हैं कर्तव्य जिसे तुम्हें निभाना हैं।
जीत और हार तो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज तुम्हारी तो कल मेरी बारी लेकिन इस बीच जो हम करते हैं वहीं छाप छूट जाती हैं सदा के लिए जो कभी हटती न ही आपस मे मत झगड़िए एक होकर जो वर्तमान चुनौती हैं आपके गांव में शहर क्षेत्र और राष्ट्र में उसे जड़ से मिटाने के लिए संकल्प करें और हर समस्या का समाधान करते चलिए तब कोई बात बने संगठन की शक्ति को यहां दिखाइए और बुराई से लड़ें जिसे जड़ से मिटाने में सफल होगें अपराध से मुक्त देश और समाज होगें तभी असल जीत होगी इसे ही कहते हैं ।
—————————————————————







