दीपावली पर गढ़वाली कवियों ने बहाई रसधार

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री।

 

 

 

दीपावली पर गढ़वाली कवियों ने बहाई रसधार

 

रुद्रप्रयाग की कलश संस्था ने किया यादगार आयोजन

 

               देहरादूनः राजधानी देहरादून में दीपावली पर्व पर गढ़वाली भाषा आंदोलन की ध्वजवाहक संस्था “कलश” की साहित्यिक गोष्ठी कई अर्थों में यादगार रही। वैसे तो कलश संस्था को स्थापना की दृष्टि से रुद्रप्रयाग का माना जाता रहा है किंतु गढ़वाल के हर कोने में अपनी कीर्ति से लोकभाषा के प्रचार-प्रसार, उन्नयन और संवर्द्धन के लिहाज से अपनी उपस्थिति दर्ज की है। दीपावली के मौके पर कलश का यह आयोजन गढ़वाली में रचे जा रहे साहित्य का प्रतिबिम्ब तो था ही, रचनाधर्मिता का उत्सव भी था। कलश के संस्थापक ओम प्रकाश सेमवाल के संयोजन और गिरीश सुन्दरियाल के संचालन में हुई साहित्यिक गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं की रसधार बना कर दीपावली के उल्लास को द्विगुणित कर दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता गढ़वाली के सशक्त हस्ताक्षर, रंगकर्मी और अभिनेता मदन मोहन डुकलान ने की। साहित्यिक गोष्ठी में कवियों ने संयोग, वियोग, विरह – वेदना के साथ प्रेम, करुणा के विषयों पर रचित साहित्य को प्रस्तुत किया ही, समसामयिक विषयों को भी न सिर्फ छुआ, बल्कि सोचने के लिए विवश भी किया। उत्तराखंड के लोकमानस की उत्सवधर्मिता पर भी अनेक कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत की तो सामाजिक विसंगतियों और विद्रूपताओं पर भी चुटीले प्रहार हुए।

गोष्ठी में मोहन वशिष्ठ, मधुर वादिनी तिवारी, ओम बधाणी, नन्दन राणा, डॉ. उमा भट्ट, बलीराम कंसवाल, जगदम्बा प्रसाद चमोला, देवेश जोशी, अरविन्द प्रकृतिप्रेमी, शान्ति प्रकाश जिज्ञासु, अर्चना गौड़, सिद्धी डोभाल, हरीश बडोनी, योगेन्द्र सकलानी वीरेंद्र पंवार, महेंद्र ध्यानी आदि अनेक कवियों ने शानदार काव्य पाठ करते हुए भरोसा दिलाया कि गढ़वाली साहित्य सृजन की यह धारा लोकभाषा को उच्चतम शिखर पर प्रतिष्ठापित अवश्य करेगी। इस मौके पर जगदीश पुरोहित, आनन्द मणि सेमवाल, दिनेश शास्त्री, रमाकांत बेंजवाल गिरीश बडोनी सहित अनेक साहित्यप्रेमी मौजूद थे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि