दुःख की घड़ी में

Spread the love

 

डा. सुधाकर आशावादी

 

 

                       लघुकथा 

 

                   दुःख की घड़ी में

 

                                   (नया अध्याय, देहरादून) 

 

मास्टर जी का जब निधन हुआ, तो अर्थी को कन्धा देने के लिए चार कंधे भी नसीब नहीं हुए। कहने को उनका भरा पूरा परिवार था, किन्तु अड़ोसी पड़ोसी तक उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित नहीं हुए। बेटे ने जैसे तैसे उनकी अंत्येष्टि की औपचारिकता पूरी की।

परिवार समृद्ध था। मास्टर जी भी लगभग बीस बरस तक पेंशन से अपना खर्चा चलाते रहे। मास्टर जी के निधन का समाचार सुनकर उनके पूर्व परिचित आए भी। अजनबी की तरह लौट भी गए, क्योंकि उससे पहले कभी मास्टर जी से तो परिचय था, किन्तु उनके परिवार से नहीं।

बेटे ने मास्टर जी की मृत्यु के उपरांत किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान मनोयोग से पूरे किये। गायत्री पाठ भी कराया और गरुड़ पुराण का पाठ भी। तेरहवीं की रस्म हेतु महा आयोजन किया। शहर के मुख्य समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से सूचना भी प्रकाशित कराई, विविध व्यंजनों से युक्त भोजन व्यवस्था भी की। उम्मीद थी, कि बिरादरी के साथ शहर के संभ्रांत नागरिक, जन प्रतिनिधि शोक संवेदना व्यक्त करने आएंगे। शोक संदेश देकर मास्टर जी की समाज के प्रति की गई सेवाओं का स्मरण करेंगे।

मंच सजा था, पुष्पों की सजावट के मध्य मास्टर जी का चित्र सजाया गया था। प्रवचन एवं भजनों के माध्यम से नश्वर जगत में जीव के आगमन और आत्मा के देह त्याग की चर्चा की जा रही थी, किन्तु व्यवस्था के अनुरूप शोक व्यक्त करने वालों की उपस्थिति कम थी। उपस्थित लोग उनके परिजनों की जगह शोक स्थल पर अपने अपने पूर्व परिचितों से बतिया रहे थे। औपचारिकता थी, कि निभाई जा रही थी। मास्टर जी के साथ बरसों पढ़ाने वाले दूसरे मास्टर जी बता रहे थे, कि मास्टर जी ने खुद को सार्वजानिक जीवन से दूर रखा, यदि सबके सुख दुःख में खड़े होते, तो शोक व्यक्त करने वालों की कमी नहीं रहती। (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि