संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
एस आई आर का डर…!
अब एस आई आर से क्यों लग रहा है डर,
सिर्फ इसलिए कि चुनाव आयोग है टीचर।
घुसपैठियों को देश के बाहर निकालने दो,
देश का पैसा, राशन-पानी देश में रहने दो।
समझ में न आ रहा क्यों इतनी बौखलाहट,
क्या सत्ता हिलने की हो रही है सरसराहट।
यहां कई दल बना रहें हैं इसे जमकर मुद्दा,
मुख्य चुनाव आयुक्त ‘निशाने’ पर बने दद्दा।
क्या? बी एल ओ पर सचमुच हैं ‘वर्क’ लोड,
आयोग को सिर्फ बदनाम करने की हैं होड़।
एस आई आर अव्यावहारिक बता लगे रोक,
व्यर्थ वक़्त गँवाते दल अपनी ताकत झोंक।







