संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
फितरत और फन…!
हाँ, हमारे यहां एक से एक कलाकार है,
गौर से देखो सबके ‘हाथ’ में तलवार है।
कोई अपना फन फिल्ड में दिखा रहा है,
तो कोई अपना फन डसने फैला रहा हैं।
मुअत्तल करने से कुछ भी नहीं हैं होता,
ईटों को इकट्ठा कर के सब कुछ समेटा।
चले आओ फिर मैदान में बांध के फेटा,
जब धर दिया है हाथ कहाँ जाकर लेटा।
तेरी फितरत पे मैं खूब क्रोध दिखाऊंगी,
अंदर खाने मदद खूब तुझे दिलवाऊंगी।
मेरा फन भी देख रही है ये सारी दुनिया,
फिर याद कर लो मैं वही हूँ बाबू चुनिया।






