राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, देहरादून)
बूंदें जमीं पर गिरकर, बिखर जाती हैं,
दिल टूटने पर, तमन्नाएं सिहर जाती है।
सैलाब-ए-इश्क जब लहरों सा उठता है,
जज्बाए – दिल की चाहतें फिर एक दिन
कागज़ की कश्ती सी किनारे ठहर जाती हैं।
हो जाते हैं चकनाचूर वादे- इरादे अक्सर,
रिश्ते नाते नियम दस्तूर आ जाते हैं सामने,
उड़ती आशाओं की तितलियां मर जाती हैं।
ज़माने की बात, क्या कहें आपसे “रंजन”
कायनात की कहानियां सहर हो जाती हैं।






