कवि रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी।
सच्ची दोस्ती (सुन्दरी सवैया)
जब से तुझसे मधु नेह लगा तुम नित्य सदा दिल में रहते हो।
तुम दिव्य सुधा प्रिय अमृत सा अति पावन धाम सदा लगते हो।
तुझसे मिलना प्रभु आशिष है तुम भव्य प्रसाद महा पगते हो।
तुम भाग्य प्रतीक अमोल अलौकिक प्रेम निधान प्रभा दिखते हो।
तुझ सा न यहाँ कुछ भाव दिखे तुम ज्ञान समन्दर नायक सा हो।
प्रिय वृत्ति सदा सुखदा अति पावन चित्त प्रसन्न सहायक सा हो।
तुम मादक मोहक मोहन रूप स्वरूप विराट शिवालय सा हो।
करते नित बात सदा हित की शुचि राग अनंत महालय सा हो।








