ब्रह्मा की सृष्टि

Spread the love

डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या(उ0प्र0)

ब्रह्मा की सृष्टि

यह ब्रह्मा की सृष्टि निराली,

कितनी प्यारी-प्यारी है।

विविध पुष्प सम विविध जीव से-

सजी अवनि की क्यारी है।।

कुछ जल में,कुछ थल में,नभ में,

सबका रूप निराला है।

कोई काला,कोई गोरा,

कोई भूरे वाला है।

बोली-भाषा में है अंतर-

यही सृष्टि बलिहारी है।।

सजी अवनि की क्यारी है।।

उत्तर-दक्षिण,पूरब-पश्चिम,

हर दिशि परम सुगंधित है।

सुघड़ संस्कृति-कला-सृष्टि यह,

जीवन-स्वर-संबंधित है।

ब्रह्मा की यह अनुपम रचना-

उपयोगी-हितकारी है।।

सजी अवनि की क्यारी है।

पर्वत-नदी और वन-उपवन,

बहते झरने झर-झर जो।

पंछी के कलरव अति सुखमय,

बहे पवन भी सर-सर जो।

प्रकृति सृष्टि की शोभा बनकर-

पुनि बनती उपकारी है।।

सजी अवनि की क्यारी है।।

बहती रहे सृष्टि की धारा,

यह प्रयास नित करना है।

इससे हम हैं,हमसे यह है,

यही भाव बस रखना है।

हर प्राणी की रक्षा करना-

यही ध्येय सुखकारी है।।

सजी अवनि की क्यारी है।

ऊपर गगन,समंदर नीचे,

दोनों रँग में एका है।

ममता-समता-प्रेम-परस्पर,

एक सूत्र का ठेका है।

प्रकृति-पुरुष-संयोग-सृष्टि यह-

ब्रह्मा की फुलवारी है।

सजी अवनि की क्यारी है,

कितनी प्यारी-प्यारी है।।

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 28 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 7 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views