जीवन

Spread the love

 

डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।

 

(नया अध्याय, देहरादून)

 

             जीवन

जीवन को संगीत बनाकर।

सबको मोहक गीत सुनाकर।।

मिलते रहना हँसमुख बनकर।

चलते जाना नित हिलमिल कर।।

 

कदम बढ़ा कर हाथ मिलाना।

हाथ जोड़ कर प्यार पिलाना।।

वाचन करना सदा स्नेह का।

सबको मानो स्वयं गेह का।।

 

कोमलता की रेखा बन जा।

अति भावुक अभिलेखा बन जा।।

मोहक कविता लिखते जाना।

सविता बने चमकते जाना।।

 

 

          जिज्ञासा

जिज्ञासा से ज्ञान पनपता।

बिन जिज्ञासा ज्ञान भटकता।।

जिज्ञासा से ज्ञान रतन धन।

बिन जिज्ञासा अंधकार मन।।

 

जिज्ञासू ही ज्ञानी बनता।

नये – नये का चिंतन करता।।

सतसंगति कर सब कुछ पाता।

मूल्यवान बन नाम कमाता।।

 

अच्छे ग्रंथों को वह पढ़ता।

सुंदर भावों को नित गढ़ता।।

प्रश्न पूछता चलता रहता।

तबतक जबतक अर्थ न मिलता।।

 

जिज्ञासा विद्वान बनाती।

रोज दिवाली स्वयं मनाती।।

नवाचार की प्रिय रानी है।

नव- नूतन की दीवानी है।।

 

 

              अमृत

अमृत को है अब तलाशना।

जहाँ नहीं है घृणा वासना।।

सिर्फ मलय गिरि की तलाश है।

चंदन वन का प्रिय प्रकाश है।।

 

मोहक धाम जहाँ है स्थापित।

निर्मल पावन पवन सुवासित।।

गंगा यमुना सरस्वती का।

प्यारा संगम दिव्य व्रती का।।

 

छप्पन व्यंजन का भंडारा।

प्रीति भोज है अनुपम न्यारा।।

जंगल में भी होता मंगल।

नाच रहा है स्नेह कमंडल।।

 

मानव धर्म करे मधु लीला।

यह सुंदर मन भाव कबीला।।

चंद्रमुखी हर्षित उर कानन।

सूर्यमुखी का दमके आनन।।

 

 

              जीवन

है जीवन दुख- सुख का खेला।

रोता- हँसता हर क्षण मेला।।

 

अलग- अलग तकदीर सभी की।

कहीं सुरुचि अरु कहीं झमेला।।

 

कहीं दिव्यता कहीं अजनबी।

भाव भिन्नता की है बेला।।

 

सपना तो सपना होता है।

कभी साथ में कभी अकेला।।

 

मन उदास है कभी सुगंधित।

कभी दिखे यह मोहक छैला।।

 

सदा कल्पना लोक निवासी।

कर्म हुआ करता अलबेला।।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)