विरेन्द्र जैन माहिर
वड़ोदरा, गुजरात।
(नया अध्याय, देहरादून)
वड़ोदरा के श्री विरेन्द्र जैन “माहिर” जी को “श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल अवॉर्ड 2025” से किया गया सम्मानित।
गुजरात के वड़ोदरा निवासी श्री विरेन्द्र जैन “माहिर” जी को ओम प्रकाश “लववंशी” जी के नेतृत्व में संगम अकादमी, राजस्थान द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर “श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
संगम अकादमी द्वारा आपको पूरे भारतवर्ष में श्रेष्ठ साहित्यकार के रूप में चयनित किया गया है।
संगम अकादमी राजस्थान द्वारा हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्रेष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया है, जिसमें विरेन्द्र जैन “माहिर” जी को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के आधार पर सम्मान के लिए चयनित किया गया है। आप हिंदी एवम् अंग्रेजी में लेखन करते हैं। आप मुख्यत: पद्य, कविता, हाइकु, गजल, गीत, नवगीत, हास्य व्यंग्य, कहानी आदि विधाओं में लेखन करते हैं। आपके 300 से अधिक राष्ट्रीय एवम् अंतर्राष्ट्रीय साझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं । आपकी रचनाएं दूरदर्शन विभागीय प्रकाशन से निरंतर प्रकाशित होती हैं । विरेन्द्र जैन “माहिर” जी साहित्य के साथ साथ समाजसेवी के रूप में भी कार्य करते हैं, जो पूरे भारत में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हैं एवम् पिछले 3 सालों में 1400 से अधिक रक्तदान करवाए हैं। आप साहित्य व समाजसेवा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से कार्यरत हैं, इनकी अधिकतर रचनाएं राष्ट्रप्रेम व अच्छे समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहती हैं।
श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल अवॉर्ड के आयोजक/संयोजक ने कहा कि – विरेन्द्र जैन जी की रचनाएं पढ़ते ही मन व हृदय को स्पर्श कर जाती है, इनके जैसे साहित्यकार ही समाज में परिवर्तन के वाहक बनकर, अपने जड़ों से जुड़कर व सनातन संस्कृति को प्रचारित करके भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएंगे” !
इस सम्मान में विरेन्द्र जैन “माहिर” जी को चयनित होने पर आयोजक ओमप्रकाश जी ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।







