डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
(नया अध्याय, देहरादून)
अलविदा दिसंबर
साथ छोड़ चल रहा दिसंबर।
दुख होता है इसे देख कर।।
लौटेगा अब वर्ष बाद यह।
नहीं पता क्या रूप धरे यह।।
तुमसे प्यारा रिश्ता- नाता।
हाथ छुड़ा कर तू अब जाता।।
समय काल अतिशय निष्ठुर है।
दिखे दिसंबर आज विधुर है।।
नहीं चाहता आज दिसंबर।
त्याग सकल परिवार दिसंबर।।
माया के यह वशीभूत है।
काया धूमिल दिखे भूत है।।
इसको कोई रोक न सकता।
शोकाकुल संसार विलखता।।
किन्तु सत्य को कौन रोकता?
अलविदा दिसंबर कहना पड़ता।।






