संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
नासूर ज़हरीला पर्यावरण…!
नासूर बना है ‘दिल्ली का जहरीला’ पर्यावरण,
समझ न आ रहा यहां कोई कैसे जिए जीवन।
धुंध, धुऐ और कोहरे से बिगड़े जा रहें हालात,
कोई न समझ पायें यहां एक-दूजे के जज्बात।
उदासीनता एवं नियमों की अनदेखी होती रहीं,
खेत-खलिहानों में चोरी-छिपे पराली जल रहीं।
नदी-नालें में जहरीलें पदार्थ फेक्ट्री से बहते रहें,
कारखानों से निकला जहर ‘यमुना’ सहती रहीं।
हर बार ठंड के मौसम में स्थिति बद से हैं बद्तर,
प्रदूषण एवं पर्यावरण से ‘एक्यूआई’ बढ़ता स्तर।
अब यहां लोगों को सांस लेना हो रहा हैं मुश्किल,
आओं सभी करें प्रयास सुखद में हो सब तब्दील।






