डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
मित्रता
अधूरी कहानी नहीं हो प्रिये।
निरंतर हृदय में बसे हो प्रिये।
सदा पास रहते रहोगे प्रिये।
तुम्हीं प्यार बन कर बहोगे प्रिये।
तुम्हीं प्रेम सागर बने हो प्रिये।
लहर बन थिरकना सदा हे प्रिये।
नहीं छोड़ जाना कभी तुम प्रिये।
सदा स्नेह के गीत गाना प्रिये।
अमर हो कहानी लुभानी प्रिये।
सदा साथ देना निभाना प्रिये।
विरासत तुम्हीं हो नजाकत प्रिये।
कदम से कदम को मिलाना प्रिये।
तुम बिन..(मुक्तक)
तुम्हारे बिना मन नहीं लग रहा है।
हमेशा रुदन कर सदा जग रहा है।
इसे चाहिए साथ हरदम तुम्हारा।
तुझे याद करता सदा भग रहा है।
भले भाग जाओ रहोगे हृदय में।
बसेरा बना कर रखेंगे हृदय में।
बिना साथ तेरे मृतक मन सदा है।
जलाओ न प्यारे! बसोगे हृदय में
रमण कर रहा मन सदा साथ तेरे।
यही जिंदगी की कहानी लिखे रे।
कहानी कभी भी नहीं मिट सकेगी।
रहोगे चलोगे सदा साथ मेरे।
जरा देखते जा यहीं गाँव मेरा।
यहीं पर बनेगा तुम्हारा वसेरा।
निकलना हृदय से बहुत ही कठिन है।
खतम रात होगी दिखेगा सबेरा।
दिल की बात
बात यहीं है दिल की मेरे।
सदा लगे मन साँझ सबेरे।।
प्रीति डोर मजबूत रहे नित।
हो अनंत यह कभी न सीमित।।
सदा प्रीति की धार हृदय में।
बहता मन है दिव्य मलय में।।
स्नेह रश्मि का मन आलय है।
दिल में स्थापित मधु आलय है।।
दिल से दिल तक स्नेह प्रणय हो।
उर धरती का प्यार निलय हो।।
सप्त रंग में डूबे तन- मन।
मिले सहज स्नेहिल वृंदावन।।
उर्मिल भाव सदा विस्तृत हो।
मिलन समारोहण उपकृत हो।।
सबके दिल में सैर करेंगे।
प्रेम इकाई बने रहेंगे।।
स्वरचित और मौलिक रचना।






