राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
तेरे आगोश में, खोकर मुझे लगता है,
दिल की धड़कनें, तेरी सांसों से मिली।
तेरी आँखों का समंदर, डुबो दे मुझको,
जैसे हर लहर में , बस अंगड़ाई है बसी।
रात की चादर ओढ़े ,चाँदनी मदमासी है,
कंधों पर सिर रखा, मुद्दत से आंख लगी।
वो पुरानी बातें, वो अधूरी कहानी किस्से,
तेरे होंठों से होंठ मिले, प्रेम निशानी मिली।
ग़म की बारिश में, भीगी थी ये रूह मेरी,
तेरे दामन ने छुपा ली, मेरी काया प्यासी।
अब तो, तू ही मेरा आसमाँ है “रंजन”
तेरे आगोश में ही मेरी, परछाई लहरायी।







