राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
प्रेम का समझना मुश्किल नहीं,
न मुमकिन है, ये दिल की रीत है।
आग़ाज़-ए-इश्क़ में, खो जाते हैं वो,
दरबदर भटकते, फिर भी जीत है।
चाँदनी रातों में, तन्हा बैठा हूँ आज,
तेरी यादों का सिलसिला, ही गीत है।
जो ख़्वाब आँखों से, चुरा लेती है नींद ,
उसकी महफ़िल में, हर बात संगीत है।
ग़म की घड़ियों में भी, मुस्कुराता हूँ मैं,
क्योंकि प्रेम का हर, दर्द एक संप्रीत है।
रंजन-सा कहूँ तो, ये इश्क़ की मस्ती,
न समझ आए तो, बात सच्ची प्रीत है।







