संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
अंधभक्तों की भीड़…!
अब जहाँ देखों वहाँ अंधभक्तों की भीड़ है,
महफ़िल सजती हैं ऐसे ‘लोगों की नीड’ हैं।
यूं हर तरफ हर जगह से बह रहा सैलाब है,
चुभ रहें खूब कांटे कह रहें सामने गुलाब है।
यहाँ अंधभक्तों के दम पर जी रहा हैं इंसान,
लेकिन ये सबको दिखाता अपना रुबाब हैं।
मुझे उसकी नज़रों में दिख रहा वो शैतान है,
सिर्फ मेरा नहीं यहाँ पर सबका अनुमान हैं।
यारों इनकी अलग-अलग रहती हैं भूमिका,
किसी के लिए शैतान-किसी के तारणहार।
सत्य को असत्य कहना बड़ा ही आसान है,
ये सियासतज़दाॅं समझते अपना व्यापार है।






