संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
‘दल-दल’ में रहकर…!
अब तक ना जाने कितना कुछ हो खो चुके,
अपनी विचारधारा को गठबंधन से धो चूके।
क्या? पा लिया दलों के ‘दल-दल’ में रहकर,
अपनी विचारधारा पर ‘कुठाराघात’ सहकर।
किसी का हक़ मारकर भी तुम्हें क्या? मिला,
स्वयं का दल छिन्न-भिन्न हो गया यहीं सिला।
ना चाहते हुए भी भगवा फिर से ‘खिल’ उठा,
जन-जन का विश्वास पुनः इस दल से रूठा।
20 साल बाद एक नया अध्याय हैं सियासत,
आए लड़ाई में भाई के साथ भाई ये विरासत।
क्या? बन पाएगा महाराष्ट्र में नया समीकरण,
राजनीति का ‘टर्निंग प्वाइंट’ बड़ा कठिन रण।
(संदर्भ: 20 साल बाद ठाकरे बंधुओं का साथ आना।)
पहरे से लहराई मोहब्बत…!
एक ऐसा था ‘चेहरा’ रिश्ता उससे गहरा,
मन में उसके प्रति ‘लगाव’ रहा सुनहरा।
न जाने किस-किसका ‘हम’ पे था पहरा,
फिर भी हमारी मोहब्बत रहीं थी लहरा।
उसकी ‘आँखों की गहराईयों’ में देखता,
मेरा तन-मन खुशबू की तरहा महकता।
दिन में ‘हम-तुम’ ख्वाब सुनहरे देख लेते,
चाहत की नदियों में समां के ‘खो’ जाते।
अनगिनत दर्द झेलकर आज एक हुए हैं,
आज दुनिया के नजरों में भी नेक हुए हैं।
हमारी किस्मत में बिछड़ना ही लिखा था,
खुदा का शुक्र मिलने का साहस जुटा था।
गमलों के चोर…!
राष्ट्र प्रेरणा स्थल को बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर,
सड़क किनारे सजे गमलों को उठा ले गए चोर।
क्या? बच्चे-बूढ़े-महिला-जवान हाथ में हैं गमले,
शहर को उजाड़ेंगे-घर को सजाएंगे कैसे संभले।
इन्हें नहीं कोई डर ना ही कैमरे की कोई फ़िकर,
क्या? कार और स्कूटी सवार बेशर्म हैं व्यवहार।
सुरक्षा के लिए 30 ‘कर्मचारी’ कर दिए हैं तैनात,
यहाँ गनिमत हैं बच गए वो पांडाल और कनात।
जिनके जिम्मे थी ‘सुरक्षा’ उन्होंने भी नहीं रोका,
मुस्कुराते खड़े नजर आए किसी को नहीं टोका।
गमला चोर दे रहें ‘स्वयं को और देश को’ धोखा,
ना बनाएँ ग्रीन कॉरिडोर न दें प्रेरणा और मौका।
(संदर्भ-राष्ट्र प्रेरणा स्थल से गमले चुरा ले गए।)






