सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री, लेखिका
समाजसेविका (नारी शक्ति एवं मानवीय संवेदनाओं की मुखर स्वर)
नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
“कठोरता त्यागें, क्योंकि हम एक-दूसरे के पूरक हैं।
— सुश्री सरोज कंसारी।
—————————————
मानवीय जीवन संवेदनाओं से निर्मित है, जहाँ प्रेम, करुणा और सहयोग ही इसके वास्तविक आधार हैं। कठोरता का आवरण ओढ़कर जीवन का सार्थक निर्वहन संभव नहीं है, क्योंकि एक एकाकी व्यक्ति का अस्तित्व और विकास बिना अपनों के सहयोग के अधूरा है। जन्म से मृत्यु तक हम पारिवारिक और सामाजिक कड़ियों से जुड़े हैं। धन-दौलत से ऊपर आपसी मेल-जोल और संवेदनाएँ ही हमें हाड़-मांस के पुतले से जीवंत मनुष्य बनाती हैं। और जीवन के सफर में हर पग पर हमें अपनी मंजिल को प्राप्त करने सपनो में उड़ान भरने, जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए सभी की जरूरत होती है। हम अकेले कुछ नहीं कर सकते हैं हमारा अस्तित्व इस जगत् से है। जो भी प्राप्त करते हैं यहीं से प्राप्त करते हैं। एक दूजे के सहयोग से आगे बढ़ते हैं। अगर अपने मन से नकारात्मक सोच को हटाकर देखें तो ईश्वर की हम सभी संरचना हैं। सारा विश्व एक परिवार है। इस बात को दिल से स्वीकार करना ही पड़ेगा..सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने से ही यदि हर गंभीर मुद्दे हल हो जाते तो छोटी-छोटी बातों के लिए कोई परेशान नहीं होते। सब समस्या सहजता से हल हो जातीं। लेकिन, अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोग अपने पद-प्रतिष्ठा, शोहरत का कुछ ज्यादा ही गलत उपयोग करते नजर आते हैं । हर व्यक्ति जो इस धरा पर अवतरित हुए हैं। महत्वपूर्ण यह है कि केवल किसी की जाति-धर्म, व्यवसाय के आधार पर मूल्यांकन उचित नहीं होता…जो प्रतिष्ठित व्यक्ति है उसे भी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए, समय-समय पर विभिन्न वर्ग के लोगों की जरूरत पड़ती है..कोई भी काम छोटा अथवा बड़ा नहीं होता है। लेकिन, कुछ लोग अपने पद का गलत दुरुपयोग करते हैं। उन्हें ऐसा लगता है उनसे बढ़कर और कोई नहीं दुनिया में। पुलिस, जज, वकील, डॉक्टर, कलेक्टर पायलेट, शिक्षक मजदूर, दुकानदार धोबी, दर्जी यह सभी का अपनी जगह महत्व है…इसलिए कभी भी अपने व्यवहार को कठोर नहीं करना चाहिए। यदि किसी को छोटा समझकर आज आप कठोर और कटु वाणी का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें ठेस पहुँचाते हैं भावनाओं को…तो कोई न कोई आपको भी दुत्कारने वाले अवश्य मिलेंगे…क्योकि आप भी किसी के दायरे में रहकर कार्य करते हैं। यह जीवन आपको कब, कहाँ और किस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दे। आप नहीं जानते हैं? यह वक्त ही सिकंदर होता है. जो कभी रुकता नहीं… न ही कभी एक जैसा रहता है। कभी घमंड नही करना चाहिए। राजा को रंक बनने में समय नहीं लगता…आप जिस कार्य के लिए चुने गए हो…उसमें आसीन होकर मनुष्यता का गुण हमेशा रखें। सहज-सरल, सौम्य और मृदु वाणी का प्रयोग करें। कभी क्रोध में आकर किसी मजबूर, लाचार व्यक्ति से बदसलुकी न करें। दुआएँ लेना दुनिया की सबसे कीमती उपहार है जिसे आप अपने बेसुमार दौलत से नही खरीद सकते हैं। उसे सिर्फ प्रेम, स्नेह दया, करुणा और अपनेपन का मरहम देकर पा सकते हैं। बद्दुआ से आप करोड़ो खर्च करके भी नही बच पाएंगे इसलिए इससे हमेशा बचने का प्रयास करें। जिस कार्य के लिए आप नियुक्त हुए हैं यदि आप उससे झुंझलायेंगे चिड़चिड़ापन को हावी करेंगे…और अपने काम से जी चुराकर अन्य लोगो को तुच्छ समझेंगें तो इंसानियत की दृष्टि से आप उस पद के लायक ही नहीं…भले ही आप कितनी भी डिग्री प्राप्त की हो सब व्यर्थ है। सभी मनुष्य जो अपने कर्मक्षेत्र में है वहाँ उन्हें शांत सरल सहनशील होना ही पड़ता है क्योंकि अपने अपने क्षेत्र में सभी हुनरमंद हैं, कोई किसी से छोटा या बड़ा नही सम्मान करें। एक दूजे का धन्यवाद व्यक्त करें। उन्हें जिनकी बदौलत आप उस पद पर आसीन हुए। सभी स्थान पर एक ही चीज की जरूरत होती है वो है प्रेम की सहजता की। सामंजस्य की जिससे बड़ी से बड़ी समस्या हल हो जाती है। व्यवहार कुशल व्यक्ति के पास सभी आना पसन्द करते हैं। अगर आपको ईश्वर ने कुछ विशेष गुण देकर भेजा है जो लोगों के हित में काम आ सके तो आप जी-जान से उसमे जुट जाएं। क्योकि ये एक अवसर है आपके लिए…लोगों की सेवा करने का और आप ईश्वर के सच्चे प्रतिनिधि होते हैं। जब आप मानव सेवा करते हैं। मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। सहयोग से ही संचालित है सारी सृष्टि इतिहास गवाह है जब भी किसी ने अपनी दायित्व निर्वहन में लापरवाही की है उसका परिणाम भी गलत ही आया है। सृष्टि का विधान है कि हम सभी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जीवन के प्रत्येक मोड़ पर हमें एक-दूसरे की अपरिहार्य आवश्यकता होती है। अतः अहंकार को स्वयं पर हावी न होने दें, क्योंकि समाज रूपी इस तंत्र में हर व्यक्ति का योगदान अद्वितीय और महत्वपूर्ण है। कोई भी किसी अन्य का स्थान नहीं ले सकता; इस सत्य को आत्मसात करना ही बुद्धिमत्ता है। विशेषकर कार्यक्षेत्र में, संयम और प्रेमपूर्ण व्यवहार ही हमारी वास्तविक पूंजी है, इसे कभी विस्मृत न करें। किसी को भी हीन दृष्टि से देखना स्वयं के व्यक्तित्व को छोटा करना है। यदि कोई अपनी व्यथा या समस्या लेकर आपके द्वार पर आता है और आप उसके समाधान में सक्षम हैं, तो उस उत्तरदायित्व को पूर्ण निष्ठा और सेवा भाव से निभाएँ। जो आपकी शरण में आशा लेकर आया है, उसे अपने कठोर वचनों या व्यवहार से आहत न करें। स्मरण रहे, मानवीय नियति परस्पर निर्भरता पर टिकी है—आज यदि आप किसी की सहायता कर रहे हैं, तो कल आपको भी किसी के सहयोग की आवश्यकता होगी। अपनी पद और प्रतिष्ठा के मद में चूर होकर मानवता का धर्म न भूलें। सदैव व्यवहारिक और संवेदनशील बने रहें।






