राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
गरीब लड़की
सड़क के किनारे,
टूटी झोपड़ी में,
एक गरीब लड़की,
सपनों की दुनिया में।
फटे कपड़ों में छुपी,
मासूम सी हंसी,
भूखी रातें गुजारती,
रोज लड़ती जंग सी।
मां की गोद में,
पिता की मेहनत से,
स्कूल की किताबें,
दूर का सपना है।
फिर भी आंखों में चमक,
उम्मीद की है किरण,
एक दिन उड़ेगी वो,
गरीबी की जंजीर तोड़कर
आजाद खुले आसमान में,






