राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
जो हुआ अच्छा हुआ, फितरत का लिखा हुआ।
प्यार की रस्में निभाईं, जो हुआ अच्छा हुआ।
दिल टूटा, सीख मिली, ग़म से गमगीन हुए
बीते लम्हों की यादें, जो हुआ अच्छा हुआ।
सुख के साथ दुःख भी आया, जीवन के सफर में,
हर मोड़ पर सबक मिला, जो हुआ अच्छा हुआ।
तकदीर ने जो रंग भरे, उन्हें माथे पे सजाया,
दर्द में भी मुस्कराया, जो हुआ अच्छा हुआ।
रंजन की कलम से ये गजल, आप तक पहुंची,
लेखन की हर बात में, जो हुआ अच्छा हुआ।






