राजेंद्र रंजन गायकवाड
(संरक्षक)
आदर्श समाज स्वप्न साकार संस्था बिलासपुर।
(नया अध्याय, देहरादून)
श्री टीकाराम जी, सेवा निवृत, ट्रैफिक इन्स्पेक्टर रेल्वे को
श्रीमती हीराबाई गायकवाड समाज सेवा सम्मान 2026
आदर्श समाज स्वप्न साकार संस्था, बिलासपुर की ओर से श्री टीका राम जी को जीवनभर के समाज सेवा कार्यों😌 विशेष रूप से रेलवे सेवा के दौरान प्राप्त बेस्ट स्टेशन मास्टर (पश्चिम और मध्य रेलवे ) एवं सेवानिवृत्ति के पश्चात् समाज के उत्थान हेतु किए गए उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए संस्था ने आपको श्रीमती हीराबाई गायकवाड समाज सेवा पुरस्कार 2026 से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
श्री टीकाराम जी, द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निस्वार्थ सेवा कार्य, गरीबों एवं जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देने वाले प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी रहे हैं। यह पुरस्कार आपको आपके इन योगदानों की मान्यता में प्रदान किया जा रहा है। पुरुस्कार के अंतर्गत आपको राशि रुपये 5000/- नगद, शॉल श्री के साथ साथ संस्था द्वारा विगत 118 वर्षों में प्रकाशित समाज उत्थान का मार्ग प्रशस्त करने वाली पुस्तकें भेंट की जाती हैं ।
अवगत हों वर्ष 2024 में श्रीमती हीराबाई गायकवाड, समाजऔर चिकित्सा के छेत्र में योगदान देने वाले डॉ. जगदीश सूर्यवंशी जी, अध्यक्ष, अहिरवार समाज संघ भोपाल को बिलासपुर में तथा 2025 का साहित्य सेवा सम्मान श्री द्वारका विकास यादव जी को साहित्य सृजन के लिए स्काइ गार्डन रिज़ॉर्ट मैनपाट अम्बिकापुर में प्रदान किया जा चुका है ।
इस उपलब्धि के लिए श्री टीकाराम जी को हार्दिक बधाई देते हैं तथा आशा करते हैं कि आपका यह सम्मान समाज के अन्य सदस्यों को भी सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।






