स्वतंत्रता

Spread the love

 

नील मणि

मेरठ, (उत्तर प्रदेश)

 

 

                      (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

                                   स्वतंत्रता

 

ओशो कहते हैं— जीवन जीने के केवल दो ढंग हैं: एक मालिक बनकर और दूसरा गुलाम बनकर।

 

गुलामी में जिया गया जीवन, जीवन नहीं— केवल समय काटना है। यदि जीना है, तो मालिक बनकर जियो; अन्यथा मर जाना ही बेहतर है। यह कथन कठोर अवश्य लगता है, पर इसमें जीवन का गहरा सत्य छिपा है।

मालिक बनने का अर्थ किसी पर शासन करना नहीं है। यह बाहरी सत्ता की नहीं, भीतर की सत्ता की बात है। असली गुलामी बाहर नहीं, हमारे अपने मन में है— आदतों की गुलामी, भय की गुलामी, तुलना की गुलामी, अपेक्षाओं और समाज की राय की गुलामी।

मालिक बनने की यात्रा भी मन से ही शुरू होती है। सवाल यह नहीं कि हमें कहाँ पहुँचना है; असली सवाल यह है कि हम कहाँ से शुरू कर रहे हैं— भय से या बोध से।

मन के आनंद का स्वाद ही मंज़िल का पता देता है। जिस क्षण व्यक्ति किसी कार्य को करते हुए सहज आनंद अनुभव करता है, उसी क्षण वह सही दिशा में होता है। उदाहरण के लिए— कोई व्यक्ति सुबह टहलने जाता है।

वह व्यक्ति टहलने इसलिए जाता है क्योंकि डॉक्टर ने कहा है, समाज कहता है, डर है कि बीमार न पड़ जाए— तो वह गुलाम है। दूसरा व्यक्ति इसलिए जाता है क्योंकि उसे चलना अच्छा लगता है, हवा से बातें करना अच्छा लगता है— तो वह मालिक है। दोनों की क्रिया समान है, पर जीवन को जीने की गुणवत्ता अलग है।

जिस जीवन में बुद्धि, विचार, अनुशासन और व्यवस्था है— वही परम स्वतंत्र जीवन है। अक्सर लोग अनुशासन को बंधन समझ लेते हैं, जबकि सच्चाई इसके उलट है। जैसे नदी— जब तक उसके किनारे हैं, तब तक वह बहती है, खेतों को सींचती है, जीवन देती है। किनारे टूट जाएँ तो वही नदी बाढ़ बनकर विनाश करती है। अनुशासन नदी के किनारों की तरह है— वह जीवन को दिशा देता है, रोकता नहीं।

जीवन के ऊपर कोई नियम नहीं है, कोई मर्यादा नहीं है— जीवन अमर्याद है। वहाँ न कुछ शुभ है, न अशुभ। वह व्यक्ति मालिक है जिसे जीवन में सब स्वीकार है— अंधेरा भी, उजाला भी; जैसे दिन के बिना रात नहीं और रात के बिना दिन नहीं। वह सुख दुख को एक समान स्वीकारता है।

साधारणतया मनुष्य का मन विरोधाभास स्वीकार नहीं कर पाता। वह या तो उजाले को पकड़ता है या अंधेरे से लड़ता है। वह समझ नहीं पाता कि सुख-दुख तराजू के दो पलड़े हैं जिसे वह समझ नहीं पाता, उसे जीवन में उतार भी नहीं पाता।

जैसे-जैसे हमारी समझ बढ़ती है, वैसे-वैसे हम आगे बढ़ते जाते हैं। स्वतंत्रता कोई मंज़िल नहीं, बल्कि एक बढ़ती हुई अनुभूति है। आज जो स्वतंत्रता है, कल उससे भी गहरी हो सकती है।

 

अतः सही ढंग से जीना मतलब— जीवन से लड़ना नहीं- उसे समझना; भागना नहीं- स्वीकारना और सबसे बढ़कर— अपने मन का मालिक बनना। क्योंकि जिस दिन मन हमारा हो गया, उसी दिन जीवन स्वयं हमारे पक्ष में खड़ा हो जाता है।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि