राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
कितना भी उड़ लो जानीं,
एक दिन ज़मीं पर आना ही पड़ेगा ।
ख़्वाबों के परों से कितना चमक लो, घोंसला बनाना ही पड़ेगा।
आसमाँ छूने की ख़्वाहिश में
कितना भी सर उठा लो,
नीचे की तरफ़ नज़र डालोगे तो,
सर झुकाना ही पड़ेगा।
ऊँचाइयाँ सब फ़रेब हैं
हवा का एक झोंका काफी है,
अहं की ऊँची इमारतें,
कितनी भी मजबूत बना लो,
मौत की एक ठेस से
सब कुछ बिखरना ही पड़ेगा।
ज़िंदगी की इस राह में,
कितने ही मंज़िलें छू यार !
पर आख़िरी सांस में सब छोड़कर,
ख़ाली हाथ जाना ही पड़ेगा।
ये दुनिया की रौनक़ें,
ये शोहरत की चकाचौंध,
सब कुछ पीछे छूट जाएगा,
बस दफ़न होना ही पड़ेगा।
कितना भी उड़ लो जानी,
कितनी भी ऊँचाई छू लो
ज़मीं तेरी माँ है,
उसकी गोद में सो जाना ही पड़ेगा।






