नवरात्र जो आए है

Spread the love

 

मंजू अशोक राजाभोज

भंडारा (महाराष्ट्र)

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

नवरात्र जो आए है

 

नवरात्र जो आए है।

उनमें माँ के नौ रूप समाए है।

माँ के हर रूप की है अपनी ही महिमा।

तुम ही तो हो हमारी जीवन नैय्या की खिवैया।

तुम जो पहले रूप में चली आई हो।

शैल पुत्री तुम हिमराज की सुता कहलाई हो।

दूसरे दिन जो दुखियों के दुःख हरने आई हो।

माता रूप तुम ब्रम्ह चारणी का पाई हो।

जब-जब तृतीया के दिन तुम चली आई हो। 

देख तुम्हें दुष्ट है घबराते, 

थर-थर कांपने वे लग जाते। 

माँ चंद्र घटा तुम्हें सभी बुलाते।

जब-जब आता चतुर्थ दिन तुम्हारा।

सबका मन उल्लास से भर जाता।

कुश्मांडा माँ तुम हो कहलाती।

जब-जब पंचमी है आती 

स्कंदमाता के नाम से कार्तिकेय संग हो पूजी जाती। 

कात्यान ऋषि की सुता तुम छंटवे दिन जब हो आती।

कात्यायनी नाम से हो पूजी जाती

दुष्टों का बेडागर्क करने इस धरती पर तुम जब आती। 

कालरात्री तब हो कहलाती 

हे माँ तुमसे है यही विनती सभी की।

दुष्टों का वध तुम्हें है करना 

भृष्टाचार के प्रकोप से इस धरती को तुम बचाना। 

अष्टमी के दिन घर-घर चली आती 

कन्याओं के रूप में तुम हो पूजी जाती। 

कुंदन सुमन सा है रूप लिए होती 

महा गौरी के रूप में तब पूजी जाती। 

नौवै रूप में जब माँ तुम आती 

सिद्धि देने वाली तुम ही तो कहलाती 

सुख समृद्धि और मोक्ष की माता तुम ही 

नौ दिन एक ही बात हो सबको समझाती 

जैसे सब नवरात्र में घर-घर मैं पूजी जाती 

बस वैसे ही हर कन्या, 

हर नारी में रूप मेरा ही है समाया। 

लेकिन इतनी सी बात,

ए इंसान तू अब तक क्यों न समझ पाया।

जैसे करते नौ दिन मेरी पूजा 

वैसे ही इस धरती पर,

नारी को जो हर दिन सम्मान मिलेगा।

इस संसार में कभी फिर कोई,

दुःख संकट का भागीदार न बनेगा।

सबका भविष्य तब ही उज्जवल नजर आएगा 

जब इन नौ दिनों में छिपे,

माँ के संदेश को यह संसार समझ जाएगा।

नवरात्र जो आए है।

उनमें माँ के नौ रूप समाए है।।

 

  • Related Posts

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    Spread the love

    Spread the love  कवयित्री /लेखिका                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 8 views
    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 14 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 12 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 10 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर