मीडिया प्रभारी/संपादक
वैदिक प्रकाशन, हरिद्वार
(नया अध्याय, देहरादून)
॥ नव-युग का शंखनाद ॥ (आध्यात्मिक-दार्शनिक काव्य दर्शन)
छोड़ कर सब जग के व्यापार, विजन-वन में मेरा निवास,
मौन प्रकृति के स्वर्ण-अंक में, करता हूँ नव सत्य-प्रकाश।
जहाँ चेतना की लहरों पर, नाच रही सुख की मधु-धार,
वहीं प्रज्ञा के वातायन से, देख रहा हूँ नवल संसार।
क्षितिज की उस कोमल गरिमा में, छिपी क्रान्ति की धवल हँसी,
मेरी मर्म-दृष्टि ने जग के, दुःख-तिमिर की गाँठ कसी।
पुलकित हो मन का हर कोना, नव-बोध की कलियाँ खिलतीं,
जगत-दृष्टि के नूतन पथ पर, ऊषा की किरणें मिलतीं।
मैं नश्वरता के मरुथल में, शाश्वतता का गान हूँ,
मूर्छित होते मानवता के, प्राणों का वरदान हूँ।
सपनों के सुकुमार मेघ जब, संकल्पों की वृष्टि रचूँ,
पुरुषार्थ के श्रम-कण ही तो, मंगलमयी सृष्टि धरूँ।
आत्म-क्रान्ति का शंख फूँककर, मैं युग-बोध जगाऊँगा,
साहित्य, कला और दर्शन का, नव-वसंत ले आऊँगा।
मौन हिमालय सी स्थिरता, और सरिता सा वेग लिए,
मैं जन-जन के उर-उपवन में, सूर्य हूँ सद्भाव अविरल जगाऊँ।
युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’
(भारतीय संस्कृति के संवाहक, सामाजिक समानता के प्रतीक)
प्रखर भारतीय आध्यात्मिक चिंतक, महनीय दार्शनिक, समाज-सुधारक एवं साहित्यकार।






