मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र
(नया अध्याय, देहरादून)
ये जिंदगी
ये जिंदगी अजीबो गरीब है।
कोई दूर, कोई दिल के बहुत करीब है।
चाहते तो बहुत कुछ, लेकिन मिलता वही है।
जो होता हमारे नसीब है।
चाहे लगाते हम कितनी ही तरकीब है।
ये जिंदगी अजीबो गरीब है।
कोई धन से, कोई दिल से बहुत अमीर है।
जिसे जो मिला वही उसकी तकदीर है।
न अफसोस करो किसी बात का।
यह समय का चक्र सबके जीवन में एक दिन है बदलता।
आज जो छाया हो जीवन में घना अंधेरा।
कल सूरज अपनी रोशनी भी जरुर है बिखेरता।
न डरो छोटी मोटी बात पर।
आज मुश्किल तो कल आसान होगी डगर।
उसके रहते न करो तुम किसी बात की फिकर।
बस हर बात की हमारे पास होती तदबीर है।
देखना है क्या किसकी तकदीर है।
ये जिंदगी अजीबो गरीब है।
मिलता वही है जो होता हमारे नसीब है।।






