संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
कन्नौज: 07 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना।
इस दौरान एसपी ने संबंधित प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
एसपी ने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की जानकारी समयबद्ध तरीके से शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाए, जिससे पुलिस व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास मजबूत बना रहे।






