सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री-लेखिका-शिक्षिका
अध्यक्ष – दुर्गा शक्ति समिति
गोबरा नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)
(नया अध्याय, देहरादून)
“अंतर्द्वंद से अमन तक!”
(कविता)
=====================
आस्था व विश्वास से मिलता आत्मज्ञान,
नेकी की राह पर बढ़ता हर इक क़दम।
मन में कुविचार का होता नहीं संचार,
साहस, धैर्य, संयम रहते हरपल संग।
प्रभु कृपा से सारे बिगड़े काम बनें,
मुश्किल से लड़ने की मिले शक्ति अपार।
जीने का मिल जाता एक पक्का आधार,
भगवान् भी रखते भक्त का सदा ध्यान।
निराशा में भी खुलता आशाओं का द्वार,
अंतर्मन में मिट जाते सारे द्वंद्व।
अशांत मन भी हो जाता एकदम शांत,
चेहरे पर आ जाती ग़ज़ब की चमक।
दूर हो जाती चिंता व प्रत्येक दुविधा,
एकाग्रता और ध्यान से जुड़ जाती लगन।
अंतर्मन को शांत कर, पाता है इंसान,
जीवन का सच्चा सुख, सच्चा अमन।
–——————————————






