सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री-लेखिका-शिक्षिका
अध्यक्ष – दुर्गा शक्ति समिति
गोबरा नवापारा-राजिम। [रायपुर, छ.ग.]
(नया अध्याय, देहरादून)
“सादगी का शृंगार”
(कविता)
==================
मन के सारे शिकवे-गिले अब मिटा दीजिए।
ज़िंदगी रूठी है तो मनाकर गले लगा लीजिए।
घुट-घुटकर ग़म के आँसू न पीजिए
ज़िंदादिल बन हर दिल पर राज कीजिए।
गुलाब सी नज़ाकत अपनी शख्सियत में रखिए।
काँटों की चुभन भी हँसकर सह लीजिए।
बेवजह की बातों को मन में न रखिए
पवित्र भावों को अंतर में समेट लीजिए।
नज़रों में अपना वजूद सस्ता न कीजिए।
औरों से जुदा, मजबूत हस्ती गढ़ लीजिए।
दिखावटी चकाचौंध में चूर न रहिए।
कभी सादगी का भी शृंगार कर लीजिए।
अंतर्द्वंद के जाल में यूँ न उलझे रहिए
हर पल अपनी मस्ती को जिंदा रखिए।
हसीन वादियों पर भी नज़र रखिए।
इन नजारों में खुद को फ़ना कर दीजिए।
किसी के दर्द को कभी न कुरेदिए
मुमकिन हो तो जख्मों पर मरहम रख दीजिए।
अनर्गल बंदिशें मन पर न थोपिए।
सार्थक सोच के साथ स्वतंत्र रहिए।
हर पल परेशानियों का रोना न रोइए।
हर जंग के लिए खुद को तैयार कीजिए।
फर्ज ईमानदारी से बेशक अदा कीजिए।
काम के बोझ तले हरदम दबे न रहिए
हालात एक से रहते नहीं कभी
परिवर्तन को सहर्ष स्वीकार कर लीजिए।
जीवन क्षणभंगुर है, ये सच स्वीकार कर लीजिए।
कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते रहिए।
बैर-भाव की जंजीरें तोड़कर फेंक दीजिए।
मुस्कुराकर हर पल जिन्दगी से हाथ मिला लीजिए।
—————————————






